सांकेतिक तस्वीर 
हरियाणा

फरीदाबाद में दिनदहाड़े घर में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या, हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

हरियाणा के फरीदाबाद में रक्षाबंधन मनाने घर आए 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने उसके घर पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आदर्श नगर इलाके में हुई इस घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया।

अभिषेक सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद में रक्षाबंधन मनाने घर आए 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने उसके घर पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आदर्श नगर इलाके में हुई इस घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। उसका साथी घर के बाहर पहरा दे रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र अरुण रोहतक के सांपला में दीनबंधु कॉलेज में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स का द्वितीय वर्ष का छात्र था।

उन्होंने बताया कि वह सांपला में किराए के मकान में रहता था और रविवार शाम को घर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। अरुण के भाई अजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई जब उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे और अरुण अपनी बहन के साथ घर पर था।

भाई ने बयां की आंखों-देखी

कुमार ने आरोप लगाया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर उनके घर के बाहर आए। एक व्यक्ति बाइक चालू करके बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरा घर में घुस गया और उसने अरुण से बाहर आने का आग्रह किया, लेकिन अरुण ने बाहर जाने से इनकार कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि बातचीत के दौरान, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाली और अरुण के सीने में गोली मार दी। घायल होने के बावजूद, अरुण अंदर भागा, बिस्तर पर लेट गया और शोर मचाया, लेकिन हमलावर अपनी मोटरसाइकिल पर भाग गए।

आदर्श नगर थाने के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अरुण के परिवार को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अपराध शाखा की टीम भी जांच में लगी हुई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा