RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी(Image- Screen Capture/Social Media) 
गुजरात

RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी...98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज

RBI Treasury: गुजरात के अहमदाबाद में RBI के खजाने में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी करने वाला बैंक का ही एक कर्मचारी निकला, जो 15 साल से यहां काम कर रहा था।

अर्पित शुक्ला

RBI Treasury Theft: अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लोगों की सुरक्षा के लिए रखा गया पैसा ही चोरी हो गया। यह चोरी किसी छोटे बैंक में नहीं, बल्कि RBI के खजाने से हुई, जो बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में मौजूद था।

बताया जा रहा है कि बैंक के ही एक कर्मचारी ने 8.70 करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम दिया। 13 जनवरी को वह दो मजदूरों के साथ सफाई के बहाने RBI के खजाने में गया और वहां से कचरे के डिब्बे में करोड़ों रुपये के नोट भरकर बाहर निकल गया।

लगातार ऑफिस आता रहा आरोपी

किसी को शक न हो, इसलिए आरोपी लगातार ऑफिस आता रहा। उसे मालूम था कि CCTV फुटेज 90 दिन बाद डिलीट हो जाती है। इसी वजह से चोरी के बाद वह करीब 98 दिनों तक नियमित रूप से ऑफिस पहुंचता रहा। बाद में मेडिकल लीव लेकर फरार हो गया।

फाइल फोटो (Image- Social Media)

 23 लाख रुपये महिला सहकर्मी को भी दिए

चोरी के पैसों से उसने नया मकान खरीदा, कार खरीदी और एक महिला सहकर्मी को घर खरीदने के लिए 23 लाख रुपये भी दिए। कुछ रकम उसने शेयर बाजार में भी निवेश की। इसी दौरान RBI की टीम ने खजाने में रखे कैश का ऑडिट किया, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। CCTV फुटेज की जांच में चोरी की वारदात सामने आई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी घूमने के लिए मनाली गया हुआ है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को 22 मई को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर के बाहर खड़ी कार से 2 करोड़ 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह पिछले 15 साल से बैंक में काम कर रहा था और लग्जरी लाइफ के लिए उसने चोरी की।

जांच में यह भी सामने आया कि वह चोरी की रकम में से करीब 4 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। पुलिस ने कुछ रकम बरामद कर ली है, जबकि बाकी पैसों की तलाश जारी है। आरोपी की पत्नी रेलवे पुलिस में कॉन्स्टेबल है और उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो