File Photo 
गुजरात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर

दामिनी सिंह

गुजरात : राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) अशोक गहलोत(Ashok Gehlot), गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस (Congress) की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

इस नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित गुजरात का यह उनका पहला दौरा है। कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता ने बताया कि गहलोत अपने दौरे की शुरुआत सूरत से करेंगे, जहां वह दक्षिण गुजरात मंडल के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राजकोट रवाना होंगे। राजकोट में वह सौराष्ट्र मंडल के पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को गहलोत वडोदरा तथा अहमदाबाद जाएंगे। बृहस्पतिवार को वह अहमदाबाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे। गहलोत 2017 के विधानसभा चुनावों में गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रभारी थे और अभी यह पद राजस्थान के विधायक रघु शर्मा के पास है। (एजेंसी) 

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM