पीएम मोदी (सौजन्य-एएनआई) 
गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर, ऐसा है उनका यात्रा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 मार्च से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। आज वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार 1 मार्च से गुजरात के तीन दिन के दौरे पर होंगे। आज वह जूनागढ़ जिले के सासन में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं वह इसके बाद जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

जानें प्रधानमंत्री मोदी का यात्रा शेड्यूल

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के शेड्यूल के मुताबिक वे आगामी रविवार 2 मार्च को जामनगर स्थित पशु देखभाल केंद्र वनतारा का भी दौरा करेंगे और अगले दिन जंगल सफारी का आनंद लेंगे। इस बाबत गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ए पी सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी गिर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वनतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा

इस बाबत ए पी सिंह ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री 1 मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे और वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 2 मार्च को उनका जामनगर में वनतारा पशु देखभाल केंद्र का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह जामनगर से रवाना होकर शाम को सासन पहुंचेंगे।'' वनतारा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जामनगर में रिफाइनरी परिसर के भीतर लगभग 3,000 एकड़ क्षेत्र में स्थापित एक अत्याधुनिक पशु देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद

सासन में वन विभाग के कार्यालय-सह-गेस्ट हाउस 'सिंह सदन' में पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं 3 मार्च को प्रधानमंत्री गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, जो एशियाई शेरों का निवास स्थान है। सिंह सदन लौटने के बाद, वे NBWL की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऐसी बैठकों में वन्यजीवों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाती है और उन्हें अंतिम रूप दिया जाता है। यह बैठक विशेष है, क्योंकि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।'

जानकारी दें कि, NBWL में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री सासन में कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।वहीं सोमनाथ से वह राजकोट हवाई अड्डे पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM