मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर 20 नवंबर से बिजली दौड़ेगी।
इस एलिवेटेड कॉरिडोर के ओवरहेड सिस्टम को 25,000 वोल्ट पॉवर से जोड़ा जाएगा।
देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला चरण 2027 में शुरू होगा।
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Update: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने तकनीकी तैयारी के लिहाज से एक अहम पड़ाव पार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले 508 किमी लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के पहले चरण को 2027 में खोलने की तैयारी की जा रही है।
इसके ताहत सबसे पहले गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच बने एलिवेटेड सेक्शन को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
देश के पहले हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा एलिवेटेड सेक्शन में 20 नवंबर 2026 से ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) सिस्टम को 25,000 वोल्ट के हैवी पावर से जोड़ने की तैयारी है। यह उपलब्धि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को ट्रायल और परिचालन की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। यह पहली बार होगा जब भारत के किसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन के लिए तैयार ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम को बिजली मिलेगी। इससे परियोजना की इलेक्ट्रिकल और तकनीकी जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता खुलेगा।
इस कॉरिडोर पर 2×25 किलोवोल्ट (25,000 वोल्ट) एसी ट्रैक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके जरिए ट्रेन को ओवरहेड तारों से बिजली मिलेगी। यह तकनीक हाईस्पीड ट्रेन के संचालन के लिए तैयार की गई है और कॉरिडोर को अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के अनुरूप डिजाइन किया गया है। पूरे 508 किलोमीटर के रूट पर बिजली आपूर्ति के लिए 14 ट्रैक्शन सबस्टेशन बनाए गए हैं। इनमें नौ गुजरात और पांच महाराष्ट्र में हैं। इसके अलावा 31 स्विचिंग पोस्ट और 16 डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन की व्यवस्था की गई है। करीब 22 हजार स्टील के खंभे ओवरहेड बिजली नेटवर्क को सहारा देंगे।
NHSRCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी सार्वजनिक सुरक्षा संदेश में बताया कि इस सेक्शन की ओवरहेड बिजली लाइनों को 20 नवंबर या उसके बाद ऊर्जीकृत किया जाएगा।
हाई बोल्टेज बिजली चालू होने से पहले NHSRCL ने लोगों को सतर्क किया है। निगम के मुताबिक, 20 नवंबर से सूरत-बिलिमोरा सेक्शन के ओवरहेड तारों को हमेशा बिजली से युक्त माना जाए। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को इस सेक्शन में प्रवेश करने, तारों के नजदीक जाने या वहां किसी तरह का काम करने की अनुमति नहीं होगी।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। इसके तहत मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
रेल मंत्रालय के अनुसार गुजरात में सिविल निर्माण का काम महाराष्ट्र की तुलना में काफी आगे है। वहीं मुंबई के बीकेसी स्टेशन और समुद्र के नीचे बनने वाली लगभग 21 किलोमीटर लंबी सुरंग पर भी काम जारी है।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। इसके तहत मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
रेल मंत्रालय के अनुसार गुजरात में सिविल निर्माण का काम महाराष्ट्र की तुलना में काफी आगे है। वहीं मुंबई के बीकेसी स्टेशन और समुद्र के नीचे बनने वाली लगभग 21 किलोमीटर लंबी सुरंग पर भी काम जारी है।