गृहमंत्री अमित शाह, एलएनजी ट्रेन सोर्स (सोेशल मीडिया)
गुजरात

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

LNG Train: देश को पहला LNG ट्रेन मिल गया है। हरित क्रांति की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। ऊर्जा के संकट और चुनौतियों के बीच रेलवे का यह कदम भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा है।

आशीष शुक्ला

Country First LNG Train: ईंधन की बढ़ती किल्लत और पर्यावरण की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने वैकल्पिक ईंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली LNG ट्रेन को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज आयोजित इस कार्यक्रम में गुजरात के लिए 1542 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस LNG ट्रेन में पूरी तरह LNG का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा बल्कि ट्रेन के इंजन में डीजल और LNG की डुअल-फ्यूल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। रेलवे के अनुसार, इसका मकसद पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना,  ईंधन की बचत बढ़ाना और रेलवे संचालन को ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

ट्रेन में डुअल-फ्यूल तकनीकी

ट्रेन में डुअल-फ्यूल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यानी यह ट्रेन केवल LNG पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि इसके इंजन में फ्यूल के रूप में डीजल और LNG दोनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अहमदाबाद डिवीजन के अनुसार, यह तकनीक पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के साथ ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के लिए बेहतर रेलवे संचालन में मदद कर सकती है।

रेलवे ने इस पहल को ग्रीन एनर्जी की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है। अहमदाबाद के DRM के अनुसार, यह पहल नई तकनीक, नई ऊर्जा और की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अमित शाह ने दी बधाई

संबोधन में अमित शाह ने कहा कभी जहां यात्रियों को रिक्शा लेने के लिए 2 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता था, आज वही साबरमती स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी का सशक्त केंद्र बन चुका है। गृह मंत्री जी ने साबरमती स्टेशन के इस परिवर्तन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं भारतीय रेल की पूरी टीम को बधाई दी।

गुजरात के लिए बड़ी सौगात

LNG ट्रेन की शुरुआत के साथ साबरमती में 1,542 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई रेलवे प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए गए। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के द्वारा 27 सितंबर 2026 को साबरमती में ₹1,542 करोड़ से अधिक की विभिन्न महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया गया।

इन परियोजनाओं के माध्यम से गुजरात के रेल अवसंरचना तंत्र को आधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा प्रणालियों, उच्च क्षमता वाले माल परिवहन तथा पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा समाधानों से और सुदृढ़ किया गया है।

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष