Garba on burning embers during Navratri | Video  
गुजरात

गुजरात : जामनगर में नवरात्रि के दौरान जलते अंगारों पर गरबा, परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम, देखिए वीडियो

गुजरात के जामनगर में नवरात्रि के उत्सव के दौरान एक अनोखी और रोमांचक परंपरा देखने को मिली, जहां युवा न केवल गरबा कर रहे हैं, बल्कि जलते हुए अंगारों पर रास करते हुए मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

जामनगर : नवरात्रि, जो शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना का प्रतीक है, गुजरात में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। खासकर जामनगर जैसे स्थानों पर जहां इस त्योहार को खास सांस्कृतिक और धार्मिक रंग में मनाया जाता है। इस परंपरा में, युवा गरबा करते हुए धीरे-धीरे जलते हुए अंगारों के बीच गरबा करते हैं। यह अद्भुत दृश्य सभी के लिए एक आश्चर्यजनक होता है।

गुजरात के जामनगर में नवरात्रि के उत्सव के दौरान एक अनोखी और रोमांचक परंपरा देखने को मिली, जहां युवा न केवल गरबा कर रहे हैं, बल्कि जलते हुए अंगारों पर रास यानी नृत्य करते हुए मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। यह परंपरा हर साल नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान निभाई जाती है और इस साल भी उत्साह के साथ इस अद्भुत प्रदर्शन लोगों को देखने को मिला है।

यहां देखिए गरबा का वीडियो 

सांस्कृतिक धरोहर

यह परंपरा नवरात्रि के दौरान जामनगर में लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। इसे न केवल स्थानीय लोग बल्कि बाहर से आए पर्यटक भी बड़े उत्साह के साथ देखते हैं। यह परंपरा जामनगर की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन चुकी है और हर साल इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

नवरात्रि के त्योहार में जहां पूरे देश में गरबा और डांडिया का विशेष महत्व है, वहीं जामनगर का यह अनोखा और साहसिक गरबा न केवल श्रद्धालुओं बल्कि दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र होता है। जलते अंगारों पर गरबा करते युवा इस त्योहार को और भी खास बना देते हैं, जो आस्था और साहस का अद्भुत संगम है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन