अहमदाबाद में एक परिवार को पांच लोगों ने की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गुजरात

एक घर में 5 लाशें...अहमदाबाद से आई बुराड़ी-पंचकूला जैसी वारदात, मचा हड़कंप

Ahmedabad Mass Suicide: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने ज़हर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियाँ और एक बेटा शामिल हैं।

अभिषेक सिंह

Ahmedabad Mass Suicide: गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली के बुराडी और हरियाणा के पंचकूला जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रविवार को एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने ज़हर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियाँ और एक बेटा शामिल हैं।

इस भयावह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सामूहिक आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस में इस मामले में संभावित एंगल्स को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।

पति-पत्नी और बच्चों ने दी जान

अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने बताया कि बावला स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने ज़हरीला तरल पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सभी मूल रूप से ढोलका के रहने वाले थे। मृतकों में विपुल कांजी वाघेला (34), उनकी पत्नी सोनल (26), उनकी दो बेटियाँ (11 और 05) और एक बेटा (08) शामिल हैं।

फॉरेंसिक टीम जुटा रही सुबूत

मौका-ए-वारदात पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घर की तलाशी ले रही है और साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही, आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह परिवार मूल रूप से कहाँ का रहने वाला था।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले भी 8 जून 2025 को इससे पहले गुजरात के मेहसाणा जिले में एक दंपत्ति ने आर्थिक तंगी के चलते अपने 9 साल के बेटे के साथ कडी कस्बे के पास नर्मदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतकों में 38 वर्षीय धर्मेश पांचाल, उनकी 36 वर्षीय पत्नी उर्मिला और 9 साल का बेटा प्रकाश शामिल थे। पुलिस को धर्मेश की कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, परिवार आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था।

पंचकूला-बुराड़ी में क्या हुआ?

इसी साल 27 मई को हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोगों ने कार में जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। इसके अलावा साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी से ऐसा ही कांड सामने आया था। जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार