गुजरात

गुजरात: 70 साल उम्र में महिला बानी मां, 45 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

रंजन सिंह

गुजरात. हर महिला मां बनने की चाहत रखती है। वह भी चाहती है कि उसके घर में भी नन्हे मुन्हें की किलकारी गूंजे। लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जो इस खुशी से वंछित रह जाती हैं। वह कितना भी चाहें पर मां नहीं बन पातीं...लेकिन गुजरात की एक दंपत्ति ने अपनी इच्छा को मरने नहीं दिया।

दरअसल गुजरात के कच्छ के रापर तहसील केमोरा गांव में एक 70 वर्षीय महिला मां बनी। शादी के 45 सालों के बाद घर में किलकारी गूंजने की वजह से पूरे गांव में खुशियों का माहौल है। 70 साल की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बुजुर्ग अशिक्षित जोड़े ने शादी के 45 साल बाद वैज्ञानिक तकनीक यानी आईवीएफ से एक बच्चे को जन्म दिया है।

डॉ. नरेश भानुशाली ने इस सिलसिले में दंपति से कहा था कि उम्र ज्यादा और कुछ कठिनाईयों के चलते बच्चे को जन्म नहीं दिया जा सकता। लेकिन इन लोगों को भगवान और डॉक्टर पर बहुत भरोसा था। दंपति ने हमसे कहा कि हमारे परिवार के अन्य लोगों को बड़ी उम्र में परिणाम प्राप्त हुआ है। आप अपनी तरफ से कोशिश करें, फिर हमारी किस्मत। बुजुर्ग महिला ने टेस्ट ट्यूब बेबी से बच्चे को जन्म दिया है। 

डॉक्टर ने आगे बताया कि यह लोग बड़ी उम्मीद के साथ हमारे पास आए थे। अब उनकी उम्मीदें पूरी हो गई हैं। बच्चे के जन्म लेने के बाद दंपति काफी खुश है और हम भी बहुत खुश हैं।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप