वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। 
फैक्ट चेक

FACT CHECK : शशि थरूर का वायरल वीडियो निकला डीपफेक, AI से बनाई गई थी आवाज

Shashi Tharoor Deepfake Video : भारत-पाक मैच से पहले शशि थरूर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पाकिस्तान की कूटनीति की तारीफ करते दिखे। जांच में पता चला कि वीडियो की आवाज AI जनरेटेड है।

हितेश तिवारी

Shashi Tharoor Fake Video : टी20 वर्ल्ड कप के तहत 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इसी बीच सोशल मीडिया पर Shashi Tharoor का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

वीडियो में दावा किया गया कि थरूर पाकिस्तान की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह पस्त हो गया। वीडियो में एएनआई का लोगो भी दिख रहा था, जिससे इसे असली बताया जा रहा था। पाकिस्तानी यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए दावा किया कि थरूर ने पाकिस्तान के रुख की सराहना की है।

फैक्ट चेक में यह दावा गलत निकला

10 फरवरी को एएनआई के आधिकारिक अकाउंट पर साझा मूल वीडियो में थरूर ने बिल्कुल अलग बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे एक राजनेता हैं, लेकिन खेल में राजनीति पसंद नहीं करते। उनका कहना था कि राजनीति और कूटनीति अपनी जगह है, जबकि क्रिकेट खिलाड़ियों को अपना खेल खेलने देना चाहिए।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के होने पर खुशी जताई थी, लेकिन पाकिस्तान की कूटनीति की कोई विशेष प्रशंसा नहीं की थी। खुद थरूर ने भी एक्स पर वायरल वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि यह उनकी भाषा और आवाज नहीं है।

वीडियो की आवाज एआई की मदद से बदली गई

जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो की आवाज AI जनरेटेड है। DeepFake-O-Meter जैसे टूल ने इसे 100 प्रतिशत तक फेक बताया, जबकि एक अन्य मॉडल ने आवाज को 95 प्रतिशत से ज्यादा नकली पाया।

वॉयस डिटेक्टर ने भी कम ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया। साफ है कि यह वीडियो एआई तकनीक से तैयार किया गया डीपफेक है, जिसका इस्तेमाल भ्रामक दावा फैलाने के लिए किया गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा