सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो AI जनरेटेड है। 
फैक्ट चेक

Fact Check : हाईवे साइनबोर्ड में फंसी ‘महिंद्रा थार’ का वीडियो फेक, पड़ताल में निकला AI जनरेटेड

Mahindra Thar Fake Video : सोशल मीडिया पर वायरल ‘महिंद्रा थार’ के साइनबोर्ड में फंसे होने वाले वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो AI से बनाया गया है।

हितेश तिवारी

Thar Video Fact Check : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 10 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Mahindra Thar को हाईवे पर ऊंचाई पर लगे साइनबोर्ड में फंसा हुआ दिखाया गया है।

वीडियो में साइनबोर्ड पर दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर के नाम के साथ ‘एग्जिट’ लिखा नजर आता है, जिससे लोग इसे असली घटना मान रहे हैं। दावा किया गया कि यह एक सड़क दुर्घटना का नतीजा है।

वायरल वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस वीडियो का ओरिजिनल सोर्स viiztrrix नाम का इंस्टाग्राम पेज है, जो AI कंटेंट के लिए जाना जाता है।

viiztrrix नाम का इंस्टाग्राम यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा था कि ये AI जनरेटेड वीडियो है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, इसे कृप्या कर गंभीर रूप से ना लें। वहीं, यूजर के प्रोफाइल पर कई अन्य AI जनरेटेड वीडियो मौजूद हैं।

वीडियो निकला AI जनरेटेड

पड़ताल के दौरान हमें  न्यूज एजेंसी Press Trust of India (PTI)  फैक्ट चेक का एक पोस्ट मिला। जिसमें उन्होंन बताया कि यह वीडियो AI जनरेटेड है और इसे असली हादसा बताकर शेयर किया गया।

इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि AI के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल हर वीडियो को आंख मूंदकर सच मान लेना सही नहीं है। थोड़ा लॉजिक और सत्यापन जरूरी है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी