वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत। 
फैक्ट चेक

एपस्टीन फाइल्स के नाम पर भयावह तस्वीर वायरल, खून से सनी लाश का स्वाद चखती दिखीं महिलाएं; जानिए इसकी सच्चाई

Epstein Files Viral Photo : एपस्टीन फाइल्स से जोड़कर वायरल हो रही डरावनी तस्वीर का फैक्ट चेक सामने आया, जिसमें दावा पूरी तरह भ्रामक और गलत निकला।

हितेश तिवारी

Viral Image Fact Check : एपस्टीन फाइल्स को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। अब सोशल मीडिया पर एपस्टीन फाइल्स से जोड़कर एक भयावह तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं खून में सनी लाश का स्वाद चम्मच से चख रहीं हैं।

फोटो शेयर कर यूजर्स ने लिखा- एपस्टीन आइलैंड पर जाने वाले लोग काले और डरावने रिवाज से शैतान की पूजा करते थे। इस तस्वीर को X पर कई यूजर्स ने इसी दावे के साथ शेयर किया।

एपस्टीन आइलैंड के नाम से शेयर किए जा रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
  • कई अन्य वेरिफाइड यूजर्स ने भी इसी दावे और कैप्शन के साथ यह तस्वीर शेयर की।
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल फोटो का सच...

वायरल फोटो का सच जानने के लिए हमने इसे रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये तस्वीर जानकारी के साथ GettyImages समेत कई इंटरनेशल न्यूज वेबसाइट पर मिली।

gettyimages की वेबसाइट पर मौजूद तस्वीर का स्क्रीनशॉट।

वेबसाइट के मुताबिक,  27 जुलाई 2013 की यह तस्वीर न्यूयॉर्क के वॉटर मिल में हुए “वॉटरमिल सेंटर समर बेनिफिट” कार्यक्रम की है। वहीं, तस्वीर में फेमस अमेरिकन सिंगर लेडी गागा और एक्ट्रेस मरीना अब्रामोविच दिख रहीं है।

वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत

इस तस्वीर में दिख रही लाश एक मरे हुए सूअर (pig carcass) की है, जिसे कला-प्रदर्शन के हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया गया था। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह फोटो एपस्टीन आइलैंड 2013 में हुए “वॉटरमिल सेंटर समर बेनिफिट” कार्यक्रम की है।

क्या है एपस्टीन फाइल्स

एपस्टीन फाइल्स का संबंध अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से है, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी।

एपस्टीन फाइल्स में वो दस्तावेज़ और रिकॉर्ड हैं, जिनमें जेफ़्री एपस्टीन के अपराधों और उसके अमीर-ताकतवर लोगों से रिश्तों की जानकारी है। इनसे पता चलता है कि उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और क्या हुआ था।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक