जुबीन गर्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जुबीन गर्ग की संपत्ति और रॉयल्टी पर मैनेजर ने दी सफाई, उड़ रही अफवाहें को किया खारिज

Zubeen Garg Royalty: जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनके वित्तीय मामले पर मैनेजर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके भरोसे या पैसों के गलत इस्तेमाल के कोई आरोप सही नहीं हैं और सब अफवाहें बेबुनियाद हैं।

स्नेहा मौर्या

Zubeen Garg Manager Reaction: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की वित्तीय संपत्ति और उनके गानों से होने वाली आय को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में कई अटकलें चल रही थीं। इस बीच उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने शुक्रवार को एक स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने बताया कि जुबीन गर्ग के लगभग 38,000 रिकॉर्डेड गानों में से अधिकांश गाने प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट के तहत थे।

सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि इन गानों के लिए जुबीन को केवल एक बार रिकॉर्डिंग फीस मिली थी, जबकि कंपनियां और प्रोड्यूसर करोड़ों कमाते थे। उन्होंने लिखा, “जुबीन अक्सर शिकायत करते थे कि उन्हें कम पैसे दिए गए। उनके सबसे हिट गाने भी इन्हीं कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत आते हैं। इसकी पुष्टि प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनियों से की जा सकती है।”

जुबीन गर्ग के मैनेजर ने दी सफाई

गलतफहमियों को दूर करने के लिए सिद्धार्थ ने बताया कि 2021 में जुबीन ने अपनी कुछ गानों पर अधिकार स्थापित करने के लिए जुबीन गर्ग म्यूजिक एलएलपी की स्थापना की। इस कंपनी ने लगभग 20 गाने रिलीज किए और कुल निवेश करीब 10 लाख रुपए का था, जिसमें जुबीन ने 6 लाख रुपए का योगदान दिया।

शर्मा ने कहा कि एलएलपी ने अब तक हर महीने सिर्फ कुछ हजार रुपये कमाए हैं और पूरी रकम कंपनी के अकाउंट में सुरक्षित है। जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग को उनकी 60% हिस्सेदारी कानूनी रूप से मिलनी चाहिए। सिद्धार्थ शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (IPRS) से जुबीन को कंपोजर और गीतकार के तौर पर मिलने वाली रॉयल्टी हमेशा सीधे उनके पर्सनल अकाउंट में जाती थी। अब यह कानूनी रूप से उनकी पत्नी को मिलनी चाहिए।

पैसों के गलत इस्तेमाल के आरोपों को किया खारिज

मैनेजर ने जुबीन गर्ग के भरोसे या पैसों के गलत इस्तेमाल के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, “यह अफवाहें बेबुनियाद और दुखद हैं। हमने जुबीन की मौत की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के साथ पूरा सहयोग किया है और आगे भी करेंगे।” शर्मा ने फैंस और आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों से गुमराह न हों। उन्होंने कहा कि जुबीन की याद में सच्चाई को सम्मान के साथ सामने लाना चाहिए। आपको बता दें, जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुई थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा