जुबिन गर्ग ने आखिरी पोस्ट में किया था वादा, अधूरा रह गया सिंगापुर ये कार्यक्रम  
मनोरंजन

Zubeen: परफॉर्मेंस के एक दिन पहले हुई मौत, आखिरी पोस्ट में जुबिन गर्ग ने किया था बड़ा वादा

Zubeen Garg Last Post: जुबिन गर्ग की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को हिला कर रख दिया है, जुबिन पूरी तरह से फिट थे, लेकिन एक हादसे की वजह से उनकी मौत हो गई।

अनिल सिंह

StartFragment

Zubeen Garg Died Before Performance: जुबिन गर्ग की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों ही नहीं बल्कि देश के सभी संगीत प्रेमी को शोक में डूबा दिया है। जुबिन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर के सनटेक में आयोजित होने वाले चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में परफॉर्म करने वाले थे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि वह हिंदी और असमिया गीत परफॉर्म करेंगे, लेकिन उनकी वह परफॉर्मेंस अधूरी रह गई, उससे पहले ही उनकी मौत की खबर सामने आई है। 

जुबिन गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने चाहने वाले लोगों को दो दिन पहले ही सिंगापुर में होने वाले कल्चरल इवेंट के लिए आमंत्रित किया था। दो दिन पहले की गई जुबिन गर्ग की यह पोस्ट उनकी आखिरी पोस्ट बन गई है। 19 सितंबर को उनके मौत की खबर सिंगापुर से सामने आई। स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे की वजह से उनका निधन हुआ है। 

जुबिन गर्ग ने अपनी आखिरी पोस्ट

जुबिन गर्ग ने अपनी आखिरी पोस्ट में क्या लिखा

सिंगापुर के दोस्तों, मैं आपको 20 और 21 सितंबर को सिंगापुर के सनटेक में आयोजित होने वाले चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में आमंत्रित करता हूँ। आइए और भारत के अनोखे हिस्से को निहारिए। हम बेहतरीन कृषि, हस्तशिल्प उत्पाद, चाय का अनुभव, नृत्य, फ़ैशन शो और शाम के संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनमें भारत के पूर्वोत्तर के रॉक बैंड और रैपर्स शामिल होंगे। मैं पूरे महोत्सव में सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद रहूँगा और 20 तारीख की शाम को अपने लोकप्रिय हिंदी, बंगाली और असमिया गीतों के साथ प्रस्तुति दूँगा। मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूँ, यह शनिवार और रविवार को होगा और प्रवेश निःशुल्क है। सभी आइए और हमारा समर्थन करें। चीयर्स!

अधूरी रह गई परफॉर्मेंस 

जुबिन गर्ग ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी थी कि सिंगापुर के सनटेक में एक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। यह कार्यक्रम चौथा पूर्वोत्तर भारत महोत्सव है और इस कार्यक्रम में हस्तशिल्प उत्पाद, चाय के प्रोडक्ट, डांस का कार्यक्रम, फैशन शो, जैसी प्रदर्शनी होने वाली थी। 20 और 21 सितंबर को सिंगापुर के सनटेक में यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही उनके मौत की खबर सामने आई है, वह इस पूरे महोत्सव में पूर्वोत्तर के सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद रहने वाले थे और उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट में अपने चाहने वालों से यह वादा किया था कि वह 20 तारीख की शाम को हिंदी, बंगाली और असमिया गीत प्रस्तुत करेंगे। 

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज