आदित्य पंचोली के अफेयर्स पर बोलीं जरीना वहाब, लड़कियां भी होती हैं जिम्मेदार 
मनोरंजन

जरीना वहाब ने की आदित्य पंचोली के अफेयर्स पर खुलकर बात, लड़कियों को बताया जिम्मेदार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब ने एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य पंचोली के अफेयर्स पर खुलकर बात की और बताया कि उन्हें उसका अब बुरा नहीं लगता, लेकिन उनके मुताबिक गलती सिर्फ पति की नहीं बल्कि लड़कियों की भी होती है।

अनिल सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब एक बार फिर अपने पति आदित्य पंचोली का बचाव करते हुए नजर आई है। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि वह अपने पति के अफेयर्स के लिए किसी जिम्मेदार मानती है, तो उन्होंने बताया कि उनके पति इसके लिए सिर्फ अकेले जिम्मेदार नहीं है। गलतियां उन लड़कियों की भी रही है, जिनके साथ उनका अफेयर चला।

हाल ही में हुई बातचीत के दौरान जरीना वहाब ने आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्ते और उनके अफेयर्स को लेकर खुलकर बात की है अपने बारे में जरीना वहाब ने बताया कि हमने अपनी मुलाकात के 15-20 दिन के बाद ही शादी कर ली थी। दरअसल हमारी पहली मुलाकात नारी हरि फिल्म के समय हुई थी। शूटिंग में आदित्य पंचोली को रोना था और वह इतना रोए कि रुके ही नहीं। फिर उसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी और हम वहां से कार में बैठे और चले गए। उस दरमियां उसने मेरा हाथ पकड़ मैंने कहा मत रोएं। उसने मेरा हाथ और भी कसकर पकड़ लिया और 15 दिनों में हमने शादी कर ली।

बातचीत के दौरान जरीना वहाब ने बताया कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए सिर्फ शादीशुदा आदमी को ही गलत कहना सही नहीं है, एक्ट्रेस ने कहा आदित्य किसी दूसरी महिला के लिए कभी सीरियस नहीं होगा। ऐसा नहीं है, सबका एक दौर आता है और चला जाता है। मैं इन दौरों को कभी सीरियस नहीं लेती। मुझे पता है कि वह किसी के लिए भी कभी सीरियस नहीं होगा। क्योंकि वह मुझसे बहुत प्यार करता है।

जरीना वहाब ने यह भी बताया कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए सिर्फ पति ही जिम्मेदार नहीं होता। गलतियां उन लड़कियों की भी होती है। वह लड़कियां भी उतनी ही जिम्मेदार होती है जिनके साथ उनका अफेयर चलता है। जरीना आपने बताया कि आदित्य पंचोली के अफेयर्स मुझे अब परेशान नहीं करते हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप