जरीन खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- 'फालतूगिरी मत करना', वीडियो हुआ वायरल

Zareen Khan Angry At Paparazzi Viral Video: दुकान में कपड़ों के ट्रायल को लेकर पैपराजी की अभद्र टिप्पणी पर एक्ट्रेस जरीन खान भड़क गईं। उन्होंने सरेआम फटकार लगाते हुए लिमिट में रहने की सख्त हिदायत दी।

यति सिंह

Zareen Khan Angry At Paparazzi: हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान एक सार्वजनिक इवेंट के दौरान पैपराजी की एक बेहद अजीब और असहज करने वाली टिप्पणी पर एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जरीन खान ने कैमरे के सामने ही मर्यादा लांघने वाले शख्स को उसकी असली हद याद दिला दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जरीन खान बेहद शांत और शालीन तरीके से एक स्टोर के अंदर कपड़ों को देख रही थीं। वह अपनी पसंद के कपड़ें को परख रही थीं कि तभी वहां मौजूद एक शख्स ने उनसे बेहद अजीब सवाल पूछ लिया। उस शख्स ने पूछा कि क्या उन्हें यह ड्रेस चाहिए। इस पर जरीन ने पहले तो मुस्कुराकर जवाब दिया कि उन्हें जो कुछ भी चाहिए होगा, वह खुद ले लेंगी और किसी को इसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

सरेआम लगाई क्लास और याद दिलाई असली लिमिट

वायरल हो रहे वीडियो में उस शख्स ने पलटकर जरीन खान को सरेआम 'ट्राई' करने की नसीहत दे डाली। जैसे ही उस शख्स ने जरीन को सबके सामने ड्रेस ट्राई करने की बात कही, एक्ट्रेस का पारा चढ़ गया। जरीन खान ने तुरंत पलटकर उस शख्स की क्लास लगा दी।

जरीन खान ने बेहद कड़े लहजे में पूछा कि क्या वह यह सब उन लोगों के सामने करें।

जरीन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि उनके साथ किसी भी तरह की फालतूगिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हिदायत दी कि सभी अपनी हद में रहकर ही बात करें। जरीन के चेहरे पर साफ दिख रहा था कि वह इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव से कितनी आहत और गुस्से में थीं।

कैटरीना कैफ से तुलना और जरीन का फिल्मी सफर

साल 2010 में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने अक्षय कुमार की हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।

करियर की शुरुआत से ही उनके लुक्स की तुलना अभिनेत्री कैटरीना कैफ से की जाती रही है। खुद जरीन ने एक बार स्वीकार किया था कि शुरुआत में इस तुलना ने उन्हें बहुत खुशी दी थी, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि इस समानता की वजह से उनके फिल्मी करियर पर काफी नेगेटिव असर पड़ा।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले