जाकिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जाकिर खान बने पहले हिंदी कॉमेडियन, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर जीता दिल

Zakir Khan: जाकिर खान ने हाल ही में अपने न्यूयॉर्क में हिंदी में परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इसकी तारीफ कर रहे हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Zakir Khan New York Performance: भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मशहूर कॉमेडियन ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्मेंस देकर न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारत का नाम भी रोशन किया। ऐसा करने वाले वह पहले हिंदी कॉमेडियन बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर जाकिर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑडियंस उनकी परफॉर्मेंस के बाद खड़े होकर तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद जाकिर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि “मैडिसन स्क्वायर गार्डन में खड़े होकर मिनटों तक तालियां बजने लगीं।” उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया और जाकिर की तारीफ की।

जाकिर खान को ऑडियंस से मिला स्टैंडिंग ओवेशन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जाकिर परफॉर्मेंस के बाद मंच पर खड़े हैं और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा है। लोग खड़े होकर उनकी सराहना कर रहे हैं। इस दौरान जाकिर हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर सबको धन्यवाद करते हैं। उनका यह अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है।

जाकिर खान के इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस पर एक्टर विनीत कुमार सिंह और एक्ट्रेस एहसास चन्ना ने कमेंट कर बधाई दी। वहीं यूट्यूबर भुवन बाम ने भी जाकिर को इस खास उपलब्धि के लिए शाबाशी दी। फैंस भी लगातार उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं और उन्हें भारत का असली स्टार बता रहे हैं।

कॉमेडियन ने खुद का सपना किया पूरा

इसके अलावा जाकिर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह होटल से निकलकर मैडिसन स्क्वायर गार्डन की ओर जा रहे हैं। रास्ते में वह फैंस के साथ सेल्फी भी लेते नजर आए। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि “मैंने करके देख लिया, हो जाता है। एक ही दिन में न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर जाम हो गया। सपना साकार हो गया है।” सिर्फ इतना ही नहीं, जाकिर के कमेंट बॉक्स में फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनके इस ऐतिहासिक कदम की तारीफ कर रहे हैं और कहे रहे हैं कि उन्होंने भारत के स्टैंडअप कॉमेडी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब