जाकिर खान और धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जाकिर खान का तंज, ‘बम ल्यारी में फूटा, धुआं बांद्रा में’, धुरंधर 2 की सफलता पर चुभती बात

Zakir Khan ने धुरंधर 2 की सफलता पर तंज कसते हुए बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए। उनके बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जहां साउथ के समर्थन और हिंदी इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया पर चर्चा तेज हो गई।

सोनाली झा

Zakir Khan On Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बीच मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने खास अंदाज में फिल्म की तारीफ करते हुए बॉलीवुड के कुछ लोगों पर तंज कस दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने फिल्म के एक सीन का जिक्र करते हुए कहा कि बम फिल्म में फूटा ल्यारी में, लेकिन धुआं बांद्रा से जुहू तक गया। उनके इस बयान को इंडस्ट्री के बड़े सितारों और फिल्ममेकर्स की चुप्पी पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। जाकिर खान का इशारा साफ था कि फिल्म की सफलता ने उन लोगों को भी चौंका दिया है, जिन्होंने शायद इस स्तर की कामयाबी की उम्मीद नहीं की थी।

साउथ इंडस्ट्री ने पहले किया सपोर्ट

दिलचस्प बात यह रही कि 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही साउथ सिनेमा के बड़े सितारों ने इसकी तारीफ की। महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और एस एस राजामौली जैसे दिग्गजों ने फिल्म की सराहना की। वहीं, बॉलीवुड के कई बड़े नाम शुरुआत में चुप नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे। बाद में आलिया भट्ट, करण जौहर और विक्की कौशल ने भी फिल्म की तारीफ की।

जाकिर खान ने ब्रेक पर भी दी सफाई

जाकिर खान ने इसी दौरान अपने काम से लिए गए ब्रेक को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी सेहत को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उनका लेखन कार्य अधूरा था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने ब्रेक लिया है। 'धुरंधर 2' ने 18 दिनों में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

कंटेंट की जीत की मिसाल

फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। जाकिर खान का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि अच्छी कहानी और दमदार प्रस्तुति के दम पर कोई भी फिल्म बड़े-बड़े समीकरण बदल सकती है। ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को वही फिल्म पसंद आती है, जिसमें दमदार कंटेंट और मनोरंजन का सही मेल हो।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय