जाकिर खान  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

भूख के पले बच्चे हैं इतिहास लिखकर जाएंगे, जानें जाकिर खान का इंदौर की सड़कों से लेकर मैडिसन स्क्वेयर तक का सफर

Comedian Zakir Khan: इंदौर में जन्मे जाकिर खान ने संगीत की पारिवारिक विरासत से अलग अपनी राह चुनी। रेडियो जॉकी से स्टैंडअप कॉमेडियन तक का सफर तय कर उन्होंने देश-विदेश में खास पहचान बनाई।

अपूर्वा नायक

Zakir Khan Birthday Special: 20 अगस्त 1987 को मध्य प्रदेश के इंदौर में उस बच्चे का जन्म होता है, जो आज की तारीख में कॉमेडी का बेताज बादशाह बन गया है। आज इस सख्त लौंडे को दुनिया जाकिर खान के नाम से जानती है।

भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक मोइनुद्दीन खान और म्यूजिक टीचर पिता उस्ताद इस्माइल खान के जन्मे जाकिर को अपने परिवार की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाना था, लेकिन इस लड़के के सपने तो कुछ और ही थे। जाकिर ने बेहद कम उम्र से ही अपने दादाजी और पिताजी से संगीत भी सीखा, लेकिन उनका सपना तो कुछ और ही था।

रेडियो जॉकी से लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन तक का सफर

जाकिर खान ने अपने इस सफर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी की थी। इंदौर में पले-बढ़े जाकिर ने दिल्ली जाकर अपने रेडियो जॉकी बनने के सपने को पूरा किया। जाकिर की कहानी में असली मोड़ तो तब आता है, जब वे कॉमेडी शो कॉमिकस्तान को जीत जाते है। इस शो को जीतने के बाद जाकिर खान की किस्मत ही बदल जाती है और उनके सुनहरे कल की शुरुआत हो जाती है।

इंदौर की गलियों से मैडिसन स्क्वेयर तक का रास्ता

कई सफल स्टैंड अप कॉमेडी शो करने के बाद जाकिर खान की गिनती भारत के सबसे सफल कॉमेडियन में होने लगी। जाकिर का सबसे मशहूर डायलॉग हम भूख के पले बच्चे हैं एक दिन आएगा हम सबकुछ खाएंगे, अब जब घर से निकले है, तो इतिहार लिखकर ही जाएंगे उस दिन सार्थक होता है जब इंदौर का एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मा लड़का न्यू यॉर्क के मैडियन स्क्वेयर जैसी जगह पर पहला भारतीय परफॉर्मर बनता है।

आपको बता दें कि मैडिसन स्क्वेयर पर परफॉर्म करना किसी इतिहास रचने से कम नहीं है। इस जगह बिली जोएल, एल्टन जॉन, लेडी गागा और केटी पैरी जैसे वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट ही परफॉर्म कर पाते हैं। मैडियन स्क्वेयर पूरी दुनिया में फेमस है, जो पॉप म्यूजिक, रॉक कॉन्सर्ट और हिप-हॉप के साथ ही स्पोर्ट्स और बाकी एंटरटेनमेंट प्रोग्राम होस्ट करता है।

जाकिर खान करियर

साल 2012 में जाकिर खान ने इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप कॉमेडी शो जीतकर पूरे भारत में अपनी पहचान बनायी थी। इसके बाद उन्होंने हक से सिंगल, कक्षा ग्यारहवीं, तथास्तु, मनपसंद और देलुलु जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया, जो काफी सक्सेसफुल रहे थे। इसके बाद जाकिर खान ने चाचा विधायक है वेब सीरीज में भी अहम रोल निभाया था।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय