चोट के बाद बच्चों को उठाते दिखे युवराज सिंह 
मनोरंजन

Yuvraj Singh Birthday: चोट के बाद बच्चों को उठाते दिखे युवराज सिंह, हेजल कीच बोलीं- तुम लेजेंड हो

Yuvraj Hazel Love Story: युवराज सिंह के जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेजल कीच ने एक पोस्ट साझा की। उन्होंने युवराज की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे अपने दोनों बच्चों ओरियन और ऑरा को गोद में उठाए दिख रहे हैं।

सोनाली झा

Hazel Keech Emotional Post: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। मैदान पर अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से विपक्ष को धराशायी करने वाले युवराज सिंह आज भी करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन उनके जन्मदिन को सबसे ज्यादा खास बनाया उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने।

हेजल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्यार से भरा संदेश लिखकर युवराज के प्रति अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं। हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवराज सिंह की एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों ओरियन और ऑरा को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर भले ही साधारण हो, लेकिन उसमें छिपा पेरेंटिंग मोमेंट फैंस के दिलों को जीत ले गया।

हेजल कीच का दिल छू लेने वाला नोट

हेजल ने इस तस्वीर के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि दुनिया भले ही युवराज को उनके क्रिकेट करियर की उपलब्धियों के लिए जानती है, लेकिन वह एक पिता और इंसान के रूप में उससे कहीं बड़े और बेहतर हैं। हेजल ने यह भी खुलासा किया कि चोट के कारण पिछले छह महीनों तक युवराज अपने बच्चों को गोद में नहीं उठा पा रहे थे। लेकिन उन्होंने लगातार दो महीनों तक खुद को फिट करने की कोशिश की ताकि वह दोबारा अपने बच्चों को बाहों में उठा सकें।

हेजल कीच ने कही ये बात

हेजल ने लिखा कि दुनिया तुम्हें लेजेंड मानती है, लेकिन हमारे बच्चों की नजरों में तुम हीरो हो। तुम जो भी करते हो, उसमें अपना 100 फीसदी देते हो। तुम्हारी यही बात तुम्हें खास बनाती है। आगे हेजल ने अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद है कि इस जन्मदिन पर तुम्हें पता चले कि तुम कितने प्यार किए जाते हो। तुम्हारे साथ जिंदगी में कदम से कदम मिलाकर चलना और तुम्हारी गिरी चीजें उठाना मेरे लिए सम्मान की बात है। हर गुजरते साल के साथ मैं तुमसे और ज्यादा प्यार करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे पति।

हेजल कीच की पोस्ट

हेजल की पोस्ट पर युवराज ने भी तुरंत रिएक्ट किया और लिखा कि लव यू, माय बेबीज। उनका यह रिएक्शन फैंस को बेहद पसंद आया। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 2016 में हुई थी। 2022 में बेटे ओरियन और 2023 में बेटी ऑरा के आने के बाद यह कपल और भी मजबूत बन गया। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग को देखकर लोग इन्हें ‘कपल गोल्स’ कहने से खुद को रोक नहीं पाते।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!