'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रामलीला के दौरान महासंग्राम! रावण बनकर युवराज ने अरमान पर किया जानलेवा हमला 
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: पोद्दार हाउस में युवराज का तांडव, सीता बनी अभिरा का करेगा अपहरण

YRKKH Spoiler: दिवाली रामलीला के दौरान युवराज ने रावण बनकर अरमान को इंजेक्शन देकर बेहोश किया और सीता बनी अभिरा का अपहरण कर लिया। अभिरा पर बंदूक तानी।

अनिल सिंह

StartFragment

YRKKH Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लेटेस्ट एपिसोड में पोद्दार परिवार एकजुट होकर दिवाली का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। पोद्दार हाउस में रामलीला का आयोजन किया गया है, जिसमें घर के सदस्य ही अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इन खुशियों को युवराज (Yuvraj) की नजर लगने वाली है। युवराज ने पोद्दार हाउस में एंट्री कर ली है और वह अरमान (Armaan) और अभिरा (Abhira) से बदला लेने के लिए तैयार है।

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान के हाथ से निकला एक तीर गलती से युवराज को लग जाता है, लेकिन युवराज अपना चेहरा छुपाकर रखता है, इसलिए अभिरा उसे पहचान नहीं पाती।

मायरा ने अनजाने में की युवराज की मदद

रामलीला की तैयारियों के बीच, युवराज अपना इंजेक्शन ढूंढ रहा होता है, तभी मायरा (Mayra) अनजाने में उसकी मदद कर देती है और उसे इंजेक्शन ढूंढकर दे देती है। जाते-जाते मायरा इस बात से अंजान रहती है कि उसने एक बड़ी मुसीबत को न्योता दे दिया है। इस मौके पर युवराज बोलता है कि पहली बार रावण यहाँ पर जीतने वाला है, जिसके बाद रामलीला शुरू हो जाती है।

रामलीला में युवराज का तांडव

रामलीला के दौरान मायरा राम बनती है और सीता बनी अभिरा के साथ परफॉर्म करती है। सभी लोग बहुत खुश होते हैं, लेकिन अभिरा थोड़ी तनाव में होती है और उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा होता है। इसी बीच, संजय फूफा सा अपने साले मनोज को कियारा के लिए रिश्ता बताते हैं, जो बात अबीर को अच्छी नहीं लगती। रामलीला में फिर कैकेयी-मंथरा के सीन और 14 साल वाले वनवास को दिखाया जाता है।

युवराज ने अरमान को किया बेहोश

शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब युवराज चुपचाप दूर खड़ा होकर सब देख रहा होता है और अचानक अभिरा को नहीं, बल्कि अरमान को टारगेट करता है। वह अरमान की गर्दन पर इंजेक्शन लगा देता है, जिससे अरमान बेहोश हो जाता है। दूसरी तरफ, रामलीला के स्टेज पर सीता अपहरण का सीन शुरू होने वाला होता है।

रावण बनकर अभिरा का अपहरण

सीता अपहरण वाले सीन में युवराज अरमान की जगह रावण बनकर आ जाता है और सबके सामने परफॉर्म करता है। कोई भी यह पहचान नहीं पाता कि रावण के भेष में अरमान नहीं, बल्कि युवराज है, लेकिन अभिरा को शक हो जाता है। अंत में, युवराज रावण के रूप में अभिरा का अपहरण कर लेता है। सभी लोग इसे रामलीला का ही एक हिस्सा समझेंगे, लेकिन युवराज, अभिरा पर बंदूक तान देगा, जिससे पूरे पोद्दार हाउस में बड़ा तमाशा खड़ा हो जाएगा।

EndFragment

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन