YRKKH महा-ड्रामा: अरमान बनेगा रावण, अभिरा बनेगी सीता, तभी युवराज करेगा किडनैप करने की कोशिश 
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: अभिरा की हत्या करने आया है युवराज, दिवाली में पोद्दार परिवार पर टूटेगा कहर

YRKKH में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान युवराज पोद्दार हाउस में घुसा। रामायण मंचन में सीता बनी अभिरा पर जानलेवा हमला कर किडनैप करने की कोशिश की, पर अरमान का तीर बना ढाल।

अनिल सिंह

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा की नई जिंदगी शुरू होते ही एक बड़ा खतरा उनकी खुशियों पर ग्रहण लगाने आ गया है। अरमान और अभिरा की फिल्मी अंदाज़ में शादी और पोद्दार हाउस में ग्रैंड वेलकम के बाद अब उनकी ज़िंदगी में विलेन युवराज ने दस्तक दे दी है। युवराज, अरमान और अभिरा से बदला लेने के लिए लौट आया है और अपकमिंग एपिसोड में पोद्दार परिवार में बड़ा हंगामा होने वाला है।

दूसरी तरफ, पोद्दार हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। घर में रामायण का मंचन करने की भी प्लानिंग हो रही है। इसी बीच, काजल अपनी बहू तान्या के लिए परिवार के खिलाफ होने को तैयार है और अपनी मां से पूजा की चुनरी लेती है। कावेरी पोद्दार और सभी सदस्य मिलकर मायरा को रामायण का पाठ पढ़ाते हैं और किरदारों का बंटवारा होता है, जहाँ अरमान को रावण और अभिरा को सीता का रोल मिलता है, जबकि राम का रोल मायरा को मिलता है।

युवराज की खूनी प्लानिंग

जहां पूरा परिवार जश्न में डूबा है, वहीं युवराज दूसरी तरफ अभिरा को जान से मारने की खूनी प्लानिंग कर रहा है। युवराज अभिरा का कटआउट रखकर उस पर गोलियां चलाता है और जल्द से जल्द अभिरा को खत्म करने की योजना बनाता है। उसका मकसद अभिरा से बदला लेना और उसे पीड़ा पहुंचाना है।

पोद्दार हाउस में विलेन की एंट्री

रामायण के मंचन की तैयारी के बीच, अभिरा जब एक-एक करके सबका मेकअप कर रही होती है, तभी युवराज पोद्दार हाउस में घुसने की कोशिश करता है। वह अपने मुंह पर शॉल ओढ़कर छिपकर घर में दाखिल हो जाता है और अभिरा को गुस्से से घूरता है। वह हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में इंजेक्शन लेकर अभिरा पर अटैक करने की कोशिश करता है।

बाल-बाल बची अभिरा

युवराज जैसे ही अभिरा पर हमला करने की कोशिश करता है, तभी मंचन के दौरान अरमान के हाथ से निकला एक तीर गलती से युवराज के पैर पर जा लगता है। इससे उसका निशाना चूक जाता है और अभिरा बाल-बाल बच जाती है। हालाँकि, युवराज अभिरा को किडनैप करने की कोशिश करता है, जिससे पोद्दार परिवार पर एक बड़ी मुसीबत आ जाती है। अब देखना यह है कि क्या अरमान समय रहते युवराज को पकड़ पाएगा।

EndFragment

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब