समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: अरमान की बीमारी अभिरा पर पडे़गी भारी, गिरवी होगा आशियाना

YRKKH Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक इमोशनल मोड़ आने वाला है, जहां अभिरा अपने पति अरमान के इलाज के लिए अपना घर गिरवी रखने वाली है।

यति सिंह

YRKKH Upcoming Twist: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। शो की मुख्य जोड़ी अभिरा और अरमान के जीवन में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो उनके पूरे जीवन को हिलाकर रख देगा। इस बार कहानी में जो ट्विस्ट आ रहा है, उसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। रिश्तों की इस उधेड़बुन के बीच अब एक ऐसी दुखद परिस्थिति खड़ी हो गई है, जहां एक पत्नी को अपने पति की रक्षा के लिए अपनी सबसे कीमती संपत्ति को दांव पर रखना होगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की सेहत अचानक बिगड़ने वाली है। अरमान धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगा है और जरूरी बातें भूलने लगा है। हद तो तब हो गई जब वह कार से मुक्ति और मायरा को बाहर निकालने की बात भी पूरी तरह भूल गया था। अरमान की इस स्थिति को देखकर अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जब डॉक्टरों से संपर्क किया गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि मामला बेहद गंभीर है।

ऋषभ की चालाकी का सरेआम हुआ भंडाफोड़

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मेडिकल इमरजेंसी के साथ-साथ चल रही कहानी में एक और बड़ा खुलासा होने जा रहा है। जहां बुआ सा जब ऋषभ को झूठ बोलने के लिए डांट रही होती हैं, तभी अरमान और अभिरा वहां पहुंच जाते हैं। दोनों मिलकर पूरे परिवार के सामने ऋषभ को बेवकूफ बनाने की एक अनूठी चाल चलते हैं।

अभिरा और अरमान ऋषभ की झूठी तारीफ करते हुए कहते हैं कि वह भला मायरा जैसी लड़की को कैसे परेशान कर सकता है। अभिरा-अरमान की इस चाल में ऋषभ बुरी तरह फंस जाता है और अपने घमंड में आकर खुद ही सच उगल देता है। वह सबके सामने बोलता है, कि वही मायरा का पीछा कर रहा था, जिसके बाद कावेरी पोद्दार को भी अपनी पुरानी गलती का पछतावा होता है।

अरमान के इलाज के लिए आशियाना गिरवी रखने की मजबूरी

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऋषभ का पर्दाफाश करने के बाद असली मुश्किल अरमान के इलाज की आती है। हॉस्पिटल पहुंचते ही अभिरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है जब उसे पता चलता है कि अरमान की मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स हो चुकी है।

अरमान के ऑपरेशन के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत है और समय बेहद कम है। ऐसे में बिना कुछ सोचे-समझे अभिरा पोद्दार अपनी जिंदगी भर की सारी संपत्ति डॉक्टर के पास जमा कर देती है। पैसों की कमी को पूरा करने के लिए वह अभिरा इकलौता घर भी गिरवी रखने का कड़ा फैसला ले लेती है।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका