ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: बाप पर भड़केगा कृष, भरी महफिल करेगा बेइज्जती, शो में होगा ड्रामा

YRKKH Twist: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सावन मिलन समारोह में कृष अपने पिता पर पुराने क्लाइंट को लेकर भड़क जाएगा और सभी के सामने उसपर चिल्लाने लगेगा।

स्नेहा मौर्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का चार दशकों से चला आ रहा है पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाला ट्रैक दर्शकों के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर होगा। एक तरफ, जहां अभिरा, अंशुमन के साथ अपनी बेटी मायरा को लेने पौद्दार हाउस जाएगी, तो वहीं दूसरी ओर सावन मिलन समारोह में  जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा।

दरअसल, शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पौद्दार हाउस में हो रहे इस फंक्शन में दादी-सा और विद्या भी मौजूद रहेंगे। तान्या समारोह में अपने पति कृष को मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन चीजें हाथ से निकल जाएंगी। जब झूला झूलते समय कृष, तान्या की बॉडी शेमिंग कर देगा, तो यह सुनकर तान्या गुस्से में तमतमा जाएगी और उसको भी उल्टा जवाब दे देगी।

भरी महफिल में पिता की सरेआम बेइज्जती करेगा कृष

वहीं दूसरी तरफ, कृष को यह पता चलेगा कि फूफा-सा ने उसके मना करने के बावजूद पुराने क्लाइंट का केस फिर से ले लिया है। इस बात से वह भड़क उठेगा और सरेआम फूफा-सा पर चिल्लाने लगेगा। हालांकि इस बार फूफा-सा भी चुप नहीं रहेंगे और वह अपने बेटे कृष से कहेंगे कि “मैं तुझे इस फर्म में लेकर आया, तुझे इसका मालिक बनाया, वकालत सिखाई और अब तू मुझे बताएगा कि किसका केस लेना है?” इस दौरान कृष भी अपने पिता को करारा जवाब देगा और गुस्से में वह फर्म के पेपर्स मंगवाकर फूफा-सा को बाहर निकाल देगा और सबके सामने उनकी खूब बेइज्जती करेगा।

अभिरा के साथ उसके घर जाएगी मायरा

उधर, अरमान, मायरा को अभिरा के हवाले कर देगा। जब अभिरा मायरा से पूछेगी कि वह सच में उसके साथ जाना चाहती है या नहीं, तो मायरा मासूमियत से जवाब देगी कि “पापा कहते हैं कि सब चीज ट्राय करनी चाहिए। पहले मुझे येल्लो कलर अच्छा नहीं लगता था, लेकिन अब वो मेरा फेवरेट है।”

मायरा की बात सुनकर अभिरा काफी इमोशनल हो जाएगी और उसे अपने साथ ले जाएगी। हालांकि इस नए रिश्ते से गीतांजलि बिल्कुल भी खुश नहीं होगी और कहा जा रहा है कि वह मायरा और अभिरा के बीच की नजदीकियों से परेशान होकर उन्हें अलग करने की कोशिश करेगी। फिलहाल अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखना होगा कि क्या कृष और फूफा-सा के रिश्ते में दरार और बढ़ेगी या कोई सुलह होगी, और क्या गीतांजलि मायरा और अभिरा को जुदा करने में सफल हो पाएगी?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान