नवरात्रि स्पेशल में करीब आएंगे अरमान-अभिरा 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: नवरात्रि स्पेशल में करीब आएंगे अरमान-अभिरा, गीतांजलि का फूटेगा गुस्सा

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अभिरा अपने पुराने घर जाकर इमोशनल हो जाएगी और एक्सीडेंट में मायरा को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालेगी।

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दर्शकों को लगातार नए-नए ट्विस्ट के साथ बांधे हुए है। शो की कहानी में इस वक्त अभिरा के इमोशन्स और उसके अतीत की जद्दोजहद पर फोकस किया जा रहा है। जेल में बिताए कठिन समय का असर अभी भी उसके मन और दिमाग पर गहराई से है। इसी वजह से अभिरा अपनी मां को याद कर खुद को अलमारी में बंद कर लेती है और फूट-फूट कर रो पड़ती है। उसकी यह हालत देखकर कावेरी और मायरा भी घबरा जाती हैं। वहीं अरमान को भी समझ नहीं आता कि अभिरा की इस हालत में क्या करना चाहिए।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान के मना करने के बावजूद कावेरी, अभिरा और मायरा को लेकर उसके पुराने घर जाएगी। घर देखकर अभिरा बेहद इमोशनल हो जाएगी और अपने अतीत की यादों में डूब जाएगी। वहीं कहानी में बड़ा मोड़ तब आएगा जब रास्ते में कावेरी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाएगा। इस हादसे में मायरा की जान खतरे में पड़ जाएगी। मायरा को बचाने के लिए अभिरा अपनी जान की बाजी लगाएगी। उसे चोट लगने के बाद कावेरी अकेले ही दोनों को संभालने की कोशिश करेगी।

अरमान और अभिरा का आमना-सामना

दूसरी तरफ अरमान भी अभिरा से मिलने के लिए निकल जाएगा। इस दौरान उसकी गीतांजलि से बहस होगी। आने वाले नवरात्रि एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब माता की मूर्ति गिरने लगेगी। अभिरा दौड़कर मूर्ति को संभालेगी और ठीक उसी वक्त अरमान भी उसे सहारा देगा। यह सीन दोनों के बीच फिर से करीबियां पैदा करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि तमाम मुश्किलों के बाद भी अरमान और अभिरा अलग नहीं हो पाएंगे।

अरमान चुनेगा अभिरा को

अरमान गीतांजलि को छोड़कर अभिरा के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने का फैसला करेगा। इससे गीतांजलि का गुस्सा और भी बढ़ेगा और वह बदला लेने की ठान लेगी। माना जा रहा है कि शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। लीप से पहले दर्शकों को अरमान और अभिरा की जिंदगी में बड़े-बड़े ड्रामे और परेशानियों की झड़ी देखने को मिलेगी। गीतांजलि की चालें अरमान और अभिरा को लगातार परेशान करेंगी और अंत में दोनों को अलग भी कर सकती हैं। शो के आने वाले ट्रैक में ड्रामा और इमोशन का डबल डोज दर्शकों को मिलने वाला है, जिससे इसकी टीआरपी और भी ज्यादा बढ़ने की पूरी संभावना है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO