अभीरा का दर्द और अरमान-गीतांजलि के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा का दर्द और अरमान-गीतांजलि के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, नए ट्विस्ट की होगी तैयारी

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभिरा, अरमान और गीतांजलि के बीच रिश्तों का जटिल टकराव दिखेगा। अभिरा टूटकर रोएगी और मूव ऑन न कर पाने की वजह से गोलियां खाने का फैसला करेगी

सोनाली झा

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो की कहानी में अब अभिरा, अरमान और गीतांजलि के बीच भावनाओं का तकराव और जटिल रिश्तों का मसाला गरम होने वाला है। कावेरी अरमान से कहती है कि वह रिसॉर्ट से चला जाए और अभिरा की चिंता न करे।

अरमान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कहता है कि अभिरा की तबीयत ठीक नहीं है और वह उसकी देखभाल करेगा। कावेरी उसे याद दिलाती है कि उसे गीतांजलि का ध्यान रखना है, क्योंकि वह उसकी पत्नी है। कावेरी अरमान से कहती है कि अभिरा धीरे-धीरे ठीक हो रही है, लेकिन अगर उसने गीतांजलि और अरमान को साथ देखा तो वह बहुत हर्ट होगी। कावेरी उसे स्पष्ट कर देती है कि वह अभिरा और गीतांजलि की जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकता।

अभिरा की इमोशनल हालत

अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को दिखाई देगा कि अभिरा फूट-फूट कर रोएगी। वह सोचती है कि अरमान उसकी जिंदगी में वापस कभी नहीं आएगा। इसके चलते उसका दिल टूट जाता है और वह अपने आप को असहाय महसूस करती है। दूसरी तरफ, गीतांजलि को लगता है कि अभी भी अरमान और अभिरा के बीच भावनाएं जिंदा हैं।

अभिरा का फैसला

अभिरा सोचती है कि वह अरमान से मूव ऑन क्यों नहीं कर पा रही। अपने दर्द को कम करने के लिए वह गोलियां खाने का फैसला करती है। हालांकि, अरमान रिसॉर्ट छोड़कर जाने का निर्णय लेता है, लेकिन अभिरा उसे रोकती है। वह अरमान से कहती है कि उसे रिसॉर्ट चलाने पर ध्यान देना चाहिए। गीतांजलि अरमान से कहती है कि अभिरा आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन वह अभी भी अतीत में फंसा हुआ है।

अपकमिंग एपिसोड का ड्रामा

अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि अभिरा गलती से मायरा और अरमान के साथ पूजा कर लेती है, जिससे गीतांजलि का गुस्सा बढ़ जाता है और शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा पैदा होता है। इस कहानी में भावनाओं का उलझाव और रिश्तों के जटिल पहलू दर्शकों के लिए शो को और रोचक बनाते हैं। अभिरा की संघर्षपूर्ण यात्रा और अरमान-गीतांजलि के बीच टकराव दर्शकों को अगली कड़ी देखने के लिए मजबूर करेगा।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर