अरमान-गीतांजलि की एंट्री से टूटा अभीरा का दिल 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: रिसॉर्ट में भिड़ेगी किस्मत, अरमान-गीतांजलि की एंट्री से टूटा अभीरा का दिल

YRKKH Update: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कहानी अब बेहद इमोशनल मोड़ लेने वाली है। गीतांजलि सबके सामने अरमान की पत्नी होने का दावा करती है, जिससे अभीरा का दिल पूरी तरह टूट जाता है।

सोनाली झा

YRKKH Maha Twist: स्टार प्लस का हिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। शो में जहां अभीरा अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है, वहीं अरमान और गीतांजलि की एंट्री उसके जख्मों को और गहरा करने वाली है। हाल ही के ट्रैक में दिखाया गया कि अंशुमन मर्डर केस में फंसी अभीरा को जेल जाना पड़ा था।

हालांकि अरमान ने सबूत जुटाकर उसे रिहा करवाया, लेकिन यह हादसा उसे गहरे सदमे में ले गया। दादीसा और मायरा उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर लाने के लिए एक रिसॉर्ट लेकर आती हैं, ताकि वह खुशियों के कुछ पल महसूस कर सके। लेकिन कहानी यहीं नया मोड़ लेती है। किस्मत का खेल ऐसा होता है कि अरमान और गीतांजलि भी हनीमून मनाने के लिए उसी रिसॉर्ट में पहुंच जाते हैं। अरमान अब अपने कर्तव्य और दिल की सच्चाई के बीच उलझा हुआ दिखेगा।

अकेलापन तोड़ेगा अभीरा को

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि अभीरा अपने अकेलेपन से जूझती है। वह बाहर से खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन अंदर ही अंदर पूरी तरह टूट चुकी है। उसका दर्द और धोखे की कड़वी यादें उसे और कमजोर बना देती हैं। सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब अरमान, अभीरा का साथ छोड़कर गीतांजलि के साथ चला जाता है। मायरा जहां अरमान को रोकने की कोशिश करती है, वहीं अभीरा सबके सामने मुस्कुराने का दिखावा करती है। लेकिन उसके टूटे हुए दिल की सच्चाई कोई नहीं समझ पाता।

अरमान की पत्नी होने का दावा करती है गीतांजलि

ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब गीतांजलि सबके सामने अरमान की पत्नी होने का दावा करती है। उसका ये कदम साफ तौर पर अभीरा को जलाने के लिए उठाया गया है। लेकिन इसका असर इतना गहरा होगा कि मायरा की मां यानी अभीरा की दुनिया और ज्यादा बिखर जाएगी। कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। अरमान की उलझन, गीतांजलि का आत्मविश्वास और अभीरा का टूटना ये तीनों शो की कहानी को नया मोड़ देने वाले हैं।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी