ये रिश्ता क्या कहलाता है: कावेरी पोद्दार ने विद्या को माफ न करने की शर्त रखी, अरमान-अभिरा को मनीषा चाची पर हुआ शक 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा के हाथ लगी 'प्रेग्नेंसी किट', कावेरी पोद्दार घर लौटने को हुईं राजी

YRKKH में दादी सा घर लौटीं, लेकिन विद्या को माफ नहीं करेंगी। अभिरा को पॉजिटिव प्रेग्नेंसी किट मिली। अरमान को पहले अभिरा पर शक हुआ, फिर दोनों मनीषा चाची पर शक करेंगे।

अनिल सिंह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय भावनाओं का उतार-चढ़ाव और परिवार को जोड़ने का ड्रामा ज़ोरों पर है। घर के बंटवारे को रोकने के लिए अभिरा और अरमान लगातार प्रयास कर रहे हैं और अब उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है। अपकमिंग एपिसोड में, अभिरा के आगे कावेरी पोद्दार (दादी सा) हार मान जाएंगी और गोयनका हाउस से वापस पोद्दार घर आने के लिए राज़ी हो जाएंगी, लेकिन उनकी एक शर्त होगी।

एपिसोड की शुरुआत में, कावेरी पोद्दार के न मानने पर अभिरा रोने लगती है। लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि दादी सा घर आने के लिए तैयार हैं। कावेरी पोद्दार अभिरा को बताती हैं कि वह घर तो आ रही हैं, लेकिन वह विद्या को माफ नहीं करेंगी। अभिरा उनकी यह शर्त मान लेती है। इस खुशी में अभिरा और घर के बाकी लोग घूमर करते हैं, जिसमें अरमान भी अभिरा का साथ देता है।

कावेरी पोद्दार की भावुक घर वापसी

गोयनका हाउस में खुशी मनाने के बाद, शो में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार पोद्दार हाउस में वापसी करती हैं। मायरा पूजा की थाली लेकर उनका स्वागत करती है। यह पल परिवार के सभी लोगों के लिए काफी इमोशनल होता है। अभिरा, अरमान और यहाँ तक कि कावेरी पोद्दार की आँखें भी नम हो जाती हैं।

हालांकि, घर में खुशी का माहौल ज्यादा देर तक नहीं टिकता। शो में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती है, जिससे अभिरा डर जाती है। मायरा को अपने असाइनमेंट में 'डी' ग्रेड मिला होता है, जिस पर अभिरा उसे समझाती है कि वह यह बात अरमान को न बताए।

अभिरा के हाथ लगी प्रेग्नेंसी किट

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब अभिरा के हाथ में एक प्रेग्नेंसी किट लग जाती है, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव होता है। अभिरा सोच में पड़ जाती है कि घर में कौन प्रेग्नेंट है। वहीं, दूसरी तरफ, अरमान के हाथ भी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ दवाइयाँ लग जाती हैं, जिससे वह भी कन्फ्यूज़ हो जाता है। अरमान, अभिरा को बार-बार अपने पेट पर हाथ लगाते देखता है और उसे लगता है कि अभिरा ही प्रेग्नेंट है। हालांकि, अभिरा जल्द ही अरमान का शक दूर करती है और बताती है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है, लेकिन हाँ, उसे एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी किट ज़रूर मिली है।

कौन है प्रेग्नेंट? अरमान-अभिरा करेंगे पता

अब अरमान और अभिरा मिलकर यह पता लगाने में जुट जाएंगे कि घर में कौन प्रेग्नेंट है। शुरुआती शक तान्या पर जाता है, लेकिन काजल की बातों से उन्हें पता चलता है कि तान्या कंसीव नहीं कर पा रही है। इसके बाद, अभिरा और अरमान को मनीषा चाची की बातों से ऐसा लगता है कि कहीं वह तो प्रेग्नेंट नहीं हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रेग्नेंसी किट किसकी है और यह खुलासा परिवार में और क्या ड्रामा पैदा करेगा।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी