मायरा के फेक फोटो से भड़केगा अभिरा का गुस्सा 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: मायरा के फेक फोटो से भड़केगा अभिरा का गुस्सा, वायरल वीडियो से बढ़ेगी मुसीबत

YRKKH Update: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। अरमान-अभिरा का फेक रोमांटिक वीडियो वायरल होने के बाद अब मायरा की एक गलती हालात और बिगाड़ देगी।

सोनाली झा

YRKKH Update: टीवी का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस वक्त ड्रामा और इमोशन से भरपूर मोड़ पर पहुंच गया है। दिवाली के जश्न के बाद जहां पोद्दार परिवार कुछ सुकून के पल बिता रहा था, वहीं भाईदूज के मौके पर एक नई मुश्किल सबके सिर पर टूटने वाली है। इस बार परेशानी की वजह बनेगी मायरा की एक बड़ी गलती और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक फेक वीडियो, जिसने अभिरा और अरमान की ज़िंदगी में तूफान ला दिया है।

अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान और अभिरा उस शख्स को तलाश रहे हैं, जिसने उनका फेक रोमांटिक वीडियो बनाया और ऑनलाइन डाल दिया। अरमान बार-बार वो वीडियो देखता है ताकि कुछ सुराग मिल सके, लेकिन यह देखकर अभिरा नाराज हो जाती है। दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगता है। आने वाले एपिसोड में कहानी और दिलचस्प मोड़ लेगी।

मायरा को डांट लगाएगी अभिरा

मायरा एआई की मदद से अपनी फेक तस्वीर बनाएगी, लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होगी। अभिरा को जब इस बात का पता चलेगा, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वह मायरा को डांट लगाएगी कि ऐसी हरकतों से न सिर्फ उसकी बल्कि पूरे परिवार की इज़्जत पर असर पड़ता है। उधर, तान्या और कृष के बीच झगड़ा चल रहा होता है, तभी तान्या का फोन गिर जाता है और उस पर अरमान-अभिरा का वीडियो दिख जाता है।

कहानी में जुड़ेगा नया सस्पेंस

तान्या वीडियो देखकर हैरान रह जाती है और तुरंत कृष को दिखाती है। कृष को वीडियो असली लगता है, लेकिन तान्या भरोसे के साथ कहती है कि यह वीडियो फेक है और किसी ने जानबूझकर यह साजिश रची है। तभी तान्या की मुलाकात होती है कियारा से, जो उसे देखकर कुछ अजीब रिएक्ट करती है। इससे कहानी में नया सस्पेंस जुड़ जाएगा कि आखिर यह वीडियो फैलाने के पीछे कौन है कि मायरा, कियारा या कोई तीसरा?

स्कूल ट्रिप पर जाने वाली है मायरा

आगे कहानी में दिखाया जाएगा कि मायरा एक स्कूल ट्रिप पर जाने वाली है। अभिरा और अरमान राहत की सांस लेते हैं कि कम से कम कुछ समय तक मायरा इस परेशानी से दूर रहेगी। लेकिन दोनों को अंदाजा नहीं कि असली मुसीबत अभी शुरू ही हुई है। पोद्दार हाउस में फिर से बढ़ता तनाव और रिश्तों में उठता शक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को और भी रोमांचक बना देगा।

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी