Anupama Spoiler: ईशानी की हालत नाजुक, पाखी पर टूटा एक और तूफान, अनुपमा फिर बनेगी सहारा

Anupama Twist: शो अनुपमा में आने वाले एपिसोड्स इमोशन से भरपूर होंगे। ईशानी की हालत नाजुक है, ब्लैकमेलर द्वारा उसकी न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी से परेशान होकर उसने नींद की गोलियां खा लीं।
Anupama Spoiler: ईशानी की हालत नाजुक, पाखी पर टूटा एक और तूफान, अनुपमा फिर बनेगी सहारा
ईशानी की हालत नाजुक
Published on: 
Updated on: 

Anupama Upcoming Update: रुपाली गांगुली स्टारर शो ‘अनुपमा’ हर हफ्ते टीआरपी चार्ट पर नंबर वन बना हुआ है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे क्लासिक शोज को पछाड़ते हुए ‘अनुपमा’ अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है। मेकर्स लगातार कहानी में नए ट्विस्ट ला रहे हैं, और आने वाले एपिसोड में ड्रामा और इमोशन दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।

अब तक कहानी में दिखाया गया कि ईशानी को कोई ब्लैकमेलर उसकी न्यूड तस्वीरें भेजकर परेशान कर रहा है। ब्लैकमेलर उससे बार-बार पैसे मांगता है, जिससे घबराकर ईशानी नींद की गोलियां खा लेती है। उसकी हालत बिगड़ जाती है और पाखी तुरंत अनुपमा को फोन करती है। अस्पताल में ईशानी की नाजुक हालत देखकर परिवार टूट जाता है, और इसी बीच अनुपमा इस ब्लैकमेलिंग के पीछे की सच्चाई तक पहुंचने का फैसला करती है।

ब्लैकमेलर तक पहुंच जाएगी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में अनुपमा के हाथ ईशानी की न्यूड फोटो लग जाएगी। यह देखकर वह सन्न रह जाएगी, लेकिन हार नहीं मानेगी। अनुपमा इस मामले की जड़ तक जाने की ठान लेगी। वह सुराग ढूंढते-ढूंढते ब्लैकमेलर तक पहुंच जाएगी। जैसे ही अनुपमा को गुनहगार का पता चलेगा, वह गुस्से में उस लड़के की गिरेबान पकड़ लेगी और उसकी धज्जियां उड़ा देगी।

पुलिस को बुलाएगी अनुपमा

इसके बाद अनुपमा पुलिस को बुलाएगी और ब्लैकमेलर को गिरफ्तार करवाने का फैसला लेगी। पुलिस के आते ही ब्लैकमेलर की हालत खराब हो जाएगी और घर में हंगामा मच जाएगा। वहीं दूसरी ओर, अस्पताल में ईशानी की तबियत और बिगड़ जाएगी, जिससे पाखी पूरी तरह टूट जाएगी। बेटी की जान बचाने के लिए पाखी हर कोशिश करेगी, जबकि बा, परी और अन्य परिवार के लोग रोते हुए भगवान से दुआ मांगेंगे।

तोषु को होगा अपनी गलतियों का एहसास

इस कठिन समय में तोषु को अपनी गलतियों का एहसास होगा। वहीं, परी अपने ससुराल लौटने से साफ इनकार कर देगी, जिससे घर में एक और झगड़ा शुरू हो जाएगा। ‘अनुपमा’ के इस नए ट्रैक में मां-बेटी के रिश्ते की कसौटी और एक महिला की मजबूती दोनों देखने को मिलेंगे। एक बार फिर अनुपमा अपनी हिम्मत और इंसाफ की लड़ाई से सबको दिखा देगी कि मां सिर्फ प्यार नहीं करती, वह अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ भी सकती है।