ये रिश्ता क्या कहलाता है  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अरमान और अभिरा की बढ़ी टेंशन, ये रिश्ता में विद्या को सताएंगा ट्यूमर का डर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में विद्या की सेहत को लेकर परिवार की चिंता बढ़ेगी। वहीं अरमान अपनी मां की हालत से टूट जाएगा और अभिरा उसे संभालती नजर आएगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: प्रोड्यूसर राजन शाही के सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक धमाकेदार ड्रामा देखने मिल सकता है।

मायरा और कबीर के इर्द-गिर्द घूम रही कहानी के बीच अब अरमान और अभिरा की टेंशन बढ़ने वाली है। दूसरी ओर मायरा और कबीर की दोस्ती भी बढ़ती हुई दिखेगी

दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में आपको देखने के लिए मिलेगा कि कैसे अभिरा और कावेरी को विद्या को ट्यूमर होने का डर सताएंगा। हालांकि विद्या इस बात से घबराकर डॉक्टर के पास जाने तक से मना करती हुई नजर आएगी।

विद्या के ट्यूमर ने बढ़ायी अरमान और अभिरा की टेंशन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि कैसे अचानक से पूरे परिवार को विद्या को ट्यूमर होने का खतरा सताता है। हालांकि ये खबर सुनते ही अरमान और अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इतना ही नहीं ये सुनकर विद्या भी घबराती हुई नजर आएगी।

मायरा पहुंची दमानी हाउस

दूसरी तरफ कहानी में मायरा की एंट्री भी नया मोड़ लेकर आएगी। मायरा अभिरा की बदली हुई साड़ी लेने के लिए दमानी हाउस पहुंचेगी। वहां कबीर उसे अरमान की पसंद की हुई साड़ी लौटा देगा। इसी दौरान मायरा को दमानी हाउस में देखकर समर दमानी हैरान रह जाएगा। हालांकि, वह नाराज होने के बजाय मायरा से प्यार से बात करता दिखाई देगा।

टूटे अरमान को संभालेगी अभिरा

अपनी मां को ट्यूमर की खबर सुनते ही अरमान बच्चों की तरह अभिरा के सामने फूट-फूटकर रोता हुआ नजर आएगा। अरमान को परेशान देखकर अभिरा उसे संभालती हुई नजर आती है। अभिरा अरमान को समझाती हुई नजर आएगी कि उसे मां के सामने हिम्मत दिखानी होगी।

डॉक्टर के पास जाने से मना करेगी विद्या

विद्या को जब अपनी बीमारी को लेकर शक की बात पता चलेगी, तो वह भी डरती हुई नजर आएगी। हालांकि, घबराहट के कारण वह डॉक्टर से जांच कराने के लिए तैयार नहीं होगी। अरमान उसे समझाने की कोशिश करेगा कि बिना जांच के किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है, लेकिन विद्या तुरंत डॉक्टर के पास जाने से इनकार कर देगी।

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात