ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: अभिरा की पीठ पीछे चली विद्या की चाल, इशारों-इशारों में वानी को घर छोड़ने पर किया मजबूर

YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में विद्या की साजिश अभिरा को बड़ा झटका देती है। इशारों-इशारों में वाणी को घर छोड़ने पर मजबूर किया जाता है। वाणी का खत पढ़कर अभिरा घबरा जाती है।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कहानी लगातार नए मोड़ ले रही है और दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। पोद्दार हाउस में वाणी की एंट्री के बाद हालात तेजी से बदल रहे हैं। अभिरा वाणी को घर लेकर आई है, जो मेहर के ड्राइवर की बेटी है। वहीं अरमान ने मेहर का पुराना केस दोबारा खुलवाकर कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। लेकिन आने वाले एपिसोड्स में हालात और ज्यादा उलझने वाले हैं।

अपकमिंग ट्रैक में सबसे बड़ा बदलाव मायरा के किरदार में देखने को मिलेगा। मायरा धीरे-धीरे निगेटिव होती नजर आएगी। वह पहले ही अरमान और अभिरा से झूठ बोल चुकी है ताकि दोनों वाणी के पास न जा सकें। दूसरी ओर मेहर का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। वह अभिरा पर नजर रखने के लिए अपने आदमी को पीछे लगा देती है, जिससे हर पल की जानकारी उसे मिलती रहे।

कृष को मैनेजर की पोस्ट ऑफर करेगी तान्या

इसी बीच कृष की जिंदगी में भी बड़ा झटका आने वाला है। नौकरी की तलाश में भटक रहा कृष कहीं से भी काम नहीं पा रहा होता है। तभी तान्या उसे अंशुमान की कंपनी के एक प्रोजेक्ट के बारे में बताती है। कृष इस मौके को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर कंपनी टेकओवर करने का सपना देखने लगता है, लेकिन तान्या उसे उसकी औकात दिखा देती है। वह कृष को मैनेजर की पोस्ट ऑफर करती है, जिसे कृष अपने अहंकार में ठुकरा देता है। यह सीन कृष के घमंड और उसकी गिरती हालत को साफ दिखाता है।

वाणी के खिलाफ साजिश रचेगी विद्या

दूसरी तरफ विद्या वाणी के खिलाफ साजिश रचती नजर आएगी। पोद्दार परिवार में वाणी को लेकर चर्चा होती है और इसी दौरान विद्या देख लेती है कि वाणी घर में ही छुपी हुई है। विद्या इशारों-इशारों में वाणी को यह एहसास दिला देती है कि उसे यहां से चले जाना चाहिए। घर के माहौल और तानों से परेशान होकर वाणी यह फैसला ले लेती है कि अब यहां रुकना सही नहीं।

घर छोड़कर चली जाएगी वाणी

आगे कहानी में बड़ा इमोशनल मोड़ तब आता है जब वाणी घर छोड़कर चली जाती है। वह अभिरा के नाम एक छोटा सा खत लिखकर जाती है, जिसे चाची सा पढ़ लेती हैं। खत पढ़ते ही चाची सा घबरा जाती हैं और तुरंत अभिरा को फोन करती हैं। उस वक्त अभिरा मायरा के स्कूल में साइंस प्रेजेंटेशन के लिए मौजूद होती है। वाणी के घर छोड़ने की खबर सुनकर अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह मायरा को वहीं छोड़कर वाणी को ढूंढने निकल पड़ती है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान