ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

YRKKH Twist: मुक्ति की स्कूल फीस के चक्कर में कर्जे में डूबेगी अभिरा, 8 साल बाद अरमान से होगी मुलाकात

YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मुक्ति और मायरा का एक ही स्कूल में एडमिशन होगा। जिससे एक बार फिर अभिरा और अरमान 8 साल बाद मिलेंगे।

स्नेहा मौर्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अगले एपिसोड में दर्शकों को अभिरा और अरमान का 8 साल बाद आमना-सामना देखने को मिलेगा। कहानी में अब अभिरा की बेटी मुक्ति को उसके ड्रीम स्कूल में एडमिशन मिल जाता है, लेकिन स्कूल फीस के भारी खर्च ने अभिरा की चिंता बढ़ा दी है। आगामी एपिसोड में मेहर अरमान से मिलने आती है और मायरा के एडमिशन के लिए बात करती है। अरमान को यह सुनकर काफी खुशी होती है कि मायरा को उसके सपनों के स्कूल में एडमिशन मिल गया।

बेटी मायरा के बारे में सोचकर रोएगा अरमान

वहीं दूसरी तरफ, अभिरा सालाना स्कूल खर्च का हिसाब लगाती है, जो लगभग 7.50 लाख रुपए के करीब आता है। यह सुनकर जानकी काकी भी चौंक जाती हैं। कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब मुक्ति का दोस्त अभिरा की डायरी की फोटो क्लिक कर लेता है। इस बीच, अरमान घर पहुंचता है और विद्या को मायरा के नए स्कूल और हॉस्टल के बारे में बताता है। विद्या इसके खिलाफ होती है, लेकिन अरमान अपनी बात पर अड़ा रहता है। अकेले में अरमान यह सोचकर रोता है कि वह मायरा के बिना कैसे रहेगा।

अभिरा भी पैसे की टेंशन में है और ब्याज पर पैसे लेने का फैसला करती है। इस दौरान वह भगवान को याद करती है कि कैसे पहले भी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पैसों की कमी झेलनी पड़ी थी। पुराने दिनों की यादें उन्हें और मुक्ति की संघर्षमयी जिंदगी की याद दिलाती हैं।

तान्या की बात सुनकर नाराज होंगे संजय और काजल

पोद्दार हाउस में भी हंगामा होने वाला है। कृष माधव अरमान की सुनकर खुद को गलत ठहराता है। तान्या अपनी राय देते हुए अरमान और कृष की निंदा करती है। इसके बाद संजय और काजल तान्या से नाराज हो जाते हैं। काजल अभिरा और कृष के रिश्ते पर नाराजगी जताती है और तान्या को उसकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगाती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब मुक्ति स्कूल जाने के बजाय झूठ बोलती है और फेक न्यूज दिखाती है। अभिरा अपने काम में व्यस्त रहती है और अरमान मायरा की दोस्त के घर नाइट पार्टी में जाता है। इस तरह अभिरा, अरमान और मुक्ति के बीच नए ड्रामा और ट्विस्ट दर्शकों का दिल जीतते रहेंगे।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी