YRKKH Update: एक प्रोजेक्ट बनेगा रिश्तों का इम्तिहान, अभिरा और अरमान की होगी इमोशनल भिड़ंत

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल बाद अरमान और अभिरा एक प्रोजेक्ट के जरिए आमने-सामने आएंगे। मोहल्ला डेवलपमेंट का फैसला उनके रिश्ते को फिर से सामने लाएगा, जहां दर्द और सच्चाई टकराएंगे।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Abhira Armaan Face Off Samridhii Shukla Rohit Purohit
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर बड़े इमोशनल ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। शो में 8 साल का लीप आने के बाद कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। अभिरा और अरमान की राहें जुदा हो चुकी हैं, लेकिन अब किस्मत उन्हें फिर आमने-सामने लाने वाली है। सवाल यही है कि यह मुलाकात नफरत भरी होगी या फिर दबे हुए गुस्से और दर्द से भरी?

लीप के बाद दर्शकों ने देखा कि अभिरा अब वाणी यानी मुक्ति के साथ एक साधारण मोहल्ले में रह रही है और अपनी जिंदगी किसी तरह संभाल रही है। दूसरी तरफ अरमान अपनी बेटी मायरा के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। दोनों अपनी-अपनी दुनिया में आगे तो बढ़े हैं, लेकिन अतीत की परछाइयां अब भी उनके साथ हैं। आने वाले एपिसोड्स में यही अतीत एक बार फिर सामने आने वाला है।

अभिरा और अरमान का होगा आमना-सामना

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपकमिंग एपिसोड में कहानी तब नया मोड़ लेती है जब अरमान के ऑफिस में एक अहम बातचीत होती है। मिस्टर मित्तल अरमान को बताते हैं कि वह जिस इलाके को डेवलप करना चाहते हैं, वहां एक महिला सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई है। अरमान बिना ज्यादा सोचे उस महिला से खुद मिलने का फैसला करता है। उसे अंदाजा भी नहीं होता कि यह महिला कोई और नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा अधूरा सच-अभिरा है। इसी फैसले के साथ अरमान सीधा अभिरा के मोहल्ले की ओर बढ़ जाता है।

अभिरा-मुक्ति का इमोशनल रिश्ता

उधर अभिरा अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से जूझती नजर आती है। वह गैराज में खड़ी होती है, जहां मुक्ति उसकी हालत को समझने की कोशिश करती है। मुक्ति अपने फेवरेट स्कूल में एडमिशन न मिलने से परेशान होती है, जिसे संभालने के लिए अभिरा उसे प्यार और हिम्मत दोनों देती है। मां-बेटी का यह रिश्ता शो में इमोशनल गहराई जोड़ता है।

कृष पर गुस्सा निकालेगा अरमान

इसी बीच अरमान ऑफिस में कृष पर गुस्सा निकालता है और चॉल वालों को हटाने की प्लानिंग करता है। बिना यह जाने कि इसी फैसले से उसकी टक्कर अभिरा से होने वाली है। वहीं अभिरा और मुक्ति कार वॉशिंग के जरिए अपना तनाव कम करती हैं। हंसी-मजाक के बीच दोनों भावुक भी हो जाती हैं, जहां अभिरा मुक्ति को सिखाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए कभी-कभी घर से बाहर निकलना पड़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com