ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिरा  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मायरा ने फिर से एक बार बढ़ायी अभिरा-अरमान की टेंशन, कबीर की शादी करवाने निकला दमानी परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा और कबीर के रिश्ते ने दोनों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मायरा की सजा से अभिरा परेशान होगी, जबकि दमानी परिवार कबीर की शादी कहीं और कराने की तैयारी करेगा।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स मॉडर्न डे पैरेटिंग के मुद्दे को काफी अच्छी तरह से भुनाते हुए नजर आ रहे है। सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में प्रोड्यूसर राजन शाही माता-पिता और उनके टीनेज बच्चों के बीच आने वाली परेशानियों को बारीकी से छोटे पर्दे पर दर्शा रहे है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में आप देख सकते है कि कैसे मायरा और कबीर के रिश्ते की बात सामने आने के बाद से ही दोनों ही परिवार अपने ही बच्चों की खुशियों के दुश्मन बन बैठे है। जहां एक ओर अभिरा-अरमान मायरा को रुम में लॉक कर सजा दे रहे है, तो वहीं दूसरी ओर कबीर का हाल भी काफी बुरा हो गया है।

क्या बड़ी दादी की बात समझेगी मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे मायरा को सजा देने के बाद अभिरा भी परेशान हो जाएगी। उसकी रिक्वेस्ट पर कावेरी यानी मायरा की बड़ी दादी उसे खाना खाने के लिए मनाने की कोशिश करती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही कावेरी मायरा को उसके पैरेंट्स का नजरिया भी समझाने की कोशिश करेगी।

टेंशन के चलते बिगड़ी अभिरा की तबीयत

ये रिश्ता की आगे की कहानी में आप देखेंगे कि कैसे मायरा को सजा देने का दर्द अभिरा भी महसूस कर पा रही है। मायरा के कारण पूरे घर में हुई टेंशन का असर अभिरा की तबीयत पर भी होता हुआ दिखायी देगा। अचानक से अभिरा की तबीयत में खराबी आएगी, हालांकि अरमान उसका पूरा ध्यान रखेगा।

मायरा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सीरियल के आज के एपिसोड में आपको देखने के लिए मिलेगा कि अपने माता-पिता की सख्ती से मायरा का दिल पूरी तरह से टूट जाएगा। अपने पैरेंट्स के इस बर्ताव के चलते मायरा का रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा। हालांकि कबीर से बात करके उसे थोड़ा सुकून मिलेगा।

कबीर की शादी करवाएगा दमानी परिवार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दर्शकों को जोरदार झटका लगने वाला है। मायरा और कबीर के रिश्ते का सच सामने आने के बाद से ही दमानी परिवार कबीर के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। आज के एपिसोड में देखने मिलेगा कि दमानी परिवार जबरदस्ती कबीर को शादी के लिए लड़की दिखाने के लिए लेकर जाते है।

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल