YRKKH Spoiler: कबीर की दादी ने की अभिरा की जोरदार बेइज्जती, मायरा के धोखे से टूट गया अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में कबीर और मायरा की लवस्टोरी सामने आने के बाद पोद्दार और दमानी परिवार आमने-सामने हैं। अब अभिरा दोनों को समझाने दमानी हाउस पहुंचेगी, जहां उसे अपमान का सामना करना पड़ेगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
ये रिश्ता क्या कहलाता है मायरा और कबीर(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने शो को एक दिलचस्प मोड़ देने का फैसला लिया है। इस शो की कहानी अब पैरेंट्स और बच्चों की अलग-अलग सोच को लेकर आगे बढ़ रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा होगा कि कैसे कबीर और मायरा की लवस्टोरी का भंडाफोड़ होने के बाद दमानी परिवार और पोद्दार परिवार में फिर से एक बार घमासान हो गया है। ये दोनों ही परिवार अपने बच्चों के इस रिलेशनशिप को हाथ धोकर खत्म करने के पीछे पड़ गए है।

अभिरा से कबीर को सुनायी खरी खोटी

मायरा और कबीर के रिश्ते का सच सामने आने के बाद से ही अभिरा पूरी तरह से दोनों बच्चों के फैसले पर भड़केगी। वो कबीर को खरी-खोटी सुनाने के लिए दमानी हाउस पहुंच जाएंगी। यहां पहुंचकर वो कबीर और मायरा को उनकी गलती का एहसास करवाना चाहेगी।

दमानी हाउस में हुई अभिरा की बेइज्जती

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर की दादी घर आयी अभिरा की जोरदार बेइज्जती करती हुई नजर आएगी। कबीर की दादी अभिरा पर उसके संस्कार और परवरिश को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाएगी। इतना ही नहीं वो मायरा को लेकर भी कई सवाल उठाएंगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में हुआ एविक्शन, काजी-रीति के बीच बहस और आम्रपाली-माही को लेकर दिखा फैंस का प्यार

मायरा और कबीर को मिली सजा

मायरा की हरकतों से परेशान होकर ना चाहते हुए भी अभिरा को उसके लिए एक बेहद कठिन फैसला लेना होगा। मायरा और कबीर को एक दूसरे से मिलने से रोकने के लिए दमानी परिवार और अभिरा दोनों बच्चों को उनके ही कमरे में बंद रखने का फैसला सुनाएगे।

अरमान का टूटा दिल

मायरा और कबीर के रिश्ते की सच्चाई जानने का सबसे बुरा असर अरमान पर होता है। अपनी ही बेटी से धोखा मिलने के बाद अरमान पूरी तरह से टूट जाएगा। हालांकि इस मुश्किल समय में भी अभिरा ढाल बनकर उसका साथ देती हुई नजर आएगी।

आगे क्या होगा?

अब देखना दिलचस्प होगा कि परिवार की सख्ती के बावजूद मायरा और कबीर अपने रिश्ते को बचा पाएंगे या दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाएंगी। वहीं, अभिरा और अरमान के सामने भी बच्चों के फैसले और परिवार के दबाव के बीच नई चुनौती खड़ी होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com