ये रिश्ता क्या कहलाता है  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: पोद्दार हाउस पहुंचकर दमानी ब्रदर्स ने मचाया बवाल, मायरा पर लगाया कबीर को गायब करने का आरोप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में दमानी परिवार और पोद्दार परिवार के बीच तनाव बढ़ने वाला है। कबीर के गायब होने पर दमानी ब्रदर्स मायरा पर गंभीर आरोप लगाएंगे।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेवरेट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। जनरेशनल लीप के बाद शो की कहानी अरमान और अभिरा की बेटियां मायरा- मुक्ति के इर्द-गिर्द घुमने वाली है।

शो की आगे की कहानी में अरमान और अभिरा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर दमानी परिवार के साथ दुश्मनी और कबीर के साथ दोस्ती के चलते मायरा की टेंशन बढ़ने वाली है।

पोद्दार हाउस पहुंचे दमानी ब्रदर्स

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोडस में देखने मिलेगा कि कैसे कबीर के घर ना पहुंचने के बाद से ही दमानी परिवार की सांसे रुक जाती है। जैसे ही उन्हें पता चलता है कि कबीर अरमान और अभिरा की बेटी मायरा के साथ जयपुर से वापस आया है उनका पारा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वे कबीर को ढूंढ़ने के लिए सीधे पोद्दार हाउस पहुंच जाते हैं।

दमानी ब्रदर्स ने लगाए मायरा पर गंभीर आरोप

पोद्दार हाउस पहुंचने के बाद राघव दमानी और समर दमानी अरमान से भीड़ जाते है। साथ ही वो दोनों ही मायरा पर कबीर को गायब करने का भी आरोप लगाते हैं। दमानी ब्रदर्स का मानना होता है कि अपने परिवार की बेइज्जती का बदला लेने के लिए मायरा ने कबीर के साथ कुछ गलत कर दिया है।

मायरा को दी पुलिस की धमकी

मायरा के साफ और सीधे शब्दों में बताने के बावजूद कि उसे कबीर के बारे में कुछ नहीं पता है, तब भी दमानी ब्रदर्स का गुस्सा कम नहीं होता है। वो सीधे अरमान और अभिरा को धमकी देते है कि कबीर के गायब होने में मायरा का हाथ है, इसके लिए वो पुलिस की मदद लेंगे।

अरमान-अभिरा की बढ़ेगी मुश्किल

कबीर के गायब होने का मामला अब अरमान और अभिरा के परिवार के लिए नई परेशानी खड़ी कर सकता है। एक तरफ दमानी परिवार के साथ पहले से चली आ रही दुश्मनी है, वहीं दूसरी तरफ मायरा और कबीर की दोस्ती भी विवाद का कारण बन रही है। ऐसे में पोद्दार परिवार को मायरा का साथ देते हुए इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लानी होगी।

क्या बिगड़ेगा मायरा का खेल?

दमानी परिवार और पोद्दार परिवार के बीच बढ़ता विवाद कहानी को नया मोड़ देने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कबीर आखिर कहां है और उसके गायब होने की सच्चाई कब सामने आएगी। क्या मायरा पर लगे आरोप गलत साबित होंगे या उसकी मुश्किलें और बढ़ेंगी? आने वाले एपिसोड में इसी का खुलासा होगा।

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम