ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: गुंडों के चंगुल से छूटकर घर लौटा कबीर, फिर भी नहीं खत्म हुई मायरा की टेंशन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में 2 दिनों से लापता कबीर आखिरकार अपने घर पहुंच जाएगा। उसके सही सलामत घर पहुंचने के बाद दमानी परिवार के साथ ही अभिरा-अरमान और मायरा की भी सांसों में सांस आएगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी दिनों दिन काफी दिलचस्प मोड़ लेते जा रही है। 2 साल के जनरेशनल लीप के बाद शो में दमानी परिवार की एंट्री ने शो को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बना दिया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज फैंस को एक बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से कबीर की भूमिका निभाने वाले आदित्य गुप्ता को शो से रिप्लेस कर दिया गया है।

अब शो में जेम्स घाडगे कबीर का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। हालांकि फैंस को ये बदलाव पसंद नहीं आ रहा है, वो सोशल मीडिया के माध्यम से कबीर के तौर पर आदित्य गुप्ता को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

मायरा को सड़क पर बेहोश

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी तक देखने के लिए मिला है कि मायरा और मुक्ति घर पर बिना बताए कबीर को ढूंढने निकल जाते हैं। कबीर को ढूंढ़ते समय मायरा की हालात बिगड़ जाएगी और वो अचानक से आकर राघव दमानी और नंदिनी की कार के सामने आकर बेहोश हो जाएगी।

नंदिनी करेगी अभिरा की मदद

ये रिश्ता के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे राघव और नंदिनी दमानी बेहोश मायरा को हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश कर रहे होते है, तभी अभिरा और अरमान भी वहां पहुंच जाते है, लेकिन इसी बीच गलतफहमी के चलते राघव दमानी और अरमान फिर से एक दूसरे से भीड़ जाएंगे।

घर लौटा कबीर

आज के एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे घायल हालत में कबीर दमानी हाउस पहुंच जाता है। वहां पहुंचकर वो अपने परिवार वालों को बताएंगा कि फोटोग्राफी के चलते वो गुंड़ों के बीच फंस गया था और फाइट करते हुए वो कैसे बेहोश हो गया था।

क्या टूट जाएगी कबीर और मायरा की दोस्ती

दमानी हाउस पहुंचने के बाद कबीर को पता चलेगा है कि मायरा पोद्दार अरमान और अभिरा की बेटी है। हालांकि ये सुनकर वो थोड़ा शॉक हो जाता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि परिवार की आपसी दुश्मनी के चलते मायरा और कबीर की दोस्ती क्या मोड़ लेती है?

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां