ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: कबीर-मायरा को हुआ अपनी गलती का एहसास, क्या अभिरा और अरमान के इस कदम से घर लौटेंगी उनकी बेटी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा तेज बुखार से परेशान होगी और उसे अपनी मां की याद आएगी। उधर, अरमान और अभिरा बच्चों को घर वापस लाने के लिए भावुक अपील करेंगे।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आनेवाले एपिसोड इमोशनंस से भरपूर रहने वाले है। अभिरा और अरमान मायरा को घर वापस लाने के लिए एक ऐसा कदम लेगें, जिससे पूरे पोद्दार परिवार की इज्जत दाव पर लग जाएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर और मायरा को अपनी गलती का एहसास होता हुआ नजर आएगा। वो दोनों ही एक-दूसरे के सामने इस बात को स्वीकार कर लेते है कि उन दोनों को ही अपनी मम्मी-पापा और घरवालों की याद सता रही है।

मायरा को आया तेज बुखार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेगें कि टेंशन में मायरा को तेज बुखार आ जाएगा। बीमारी हालत में मायरा को सिर्फ अपनी मम्मा की याद सताएगी। वो अपनी मां के लाड़-प्यार और केयर को काफी ज्यादा मिस करती है।

कबीर-मायरा को हुआ गलती का एहसास

सीरियल के आज के एपिसोड में कबीर और मायरा को अपनी गलती का एहसास होता हुआ दिखायी देगा। वो दोनों ही समझ जाते है कि घर से भागने का उनका फैसला कितना गलत था। साथ ही दोनों को ये भी समझ जाता है कि पैरेंट्स की डांट में भी उनका प्यार छुपा होता है।

अरमान-अभिरा ने की मायरा से अपील

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अभिरा और अरमान मां-बाप के उस दर्द को महसूस कर रहे है, जो किसी भी पैरेंट्स के लिए काफी मुश्किल होता है। मायरा और कबीर को घर वापस लाने के लिए अरमान और अभिरा उसके लिए एक अपील का वीडियो जारी करते है।

क्या घर वापस लौटेगी मायरा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा होगा कि कैसे मायरा और कबीर अपने ही परिवार से बगावत करके मुंबई भाग जाते है। लेकिन मुंबई की मुश्किलों को देखकर दोनों को ही अपने-अपने घरवालों की याद सताने लगती है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या मायरा और कबीर अपने परिवार के पास लौटते है या नहीं? क्या अभिरा और अरमान मायरा को माफ करते है या नहीं? सबसे बड़ा सवाल कि क्या मायरा और कबीर का ब्रेकअप हो जाएगा?

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया