Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब मायरा और कबीर की लवस्टोरी का ड्रामा दिनों दिन खिंचता जा रहा है। हालांकि फैंस को ये धमाकेदार प्लॉट काफी पसंद भी आ रहा है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मायरा को लेकर पोद्दार हाउस में दो गूट बनते हुए नजर आ रहे है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अरमान की मां और अरमान की दादी कावेरी एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएगी।
राजन शाही के इस टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि कैसे मायरा को थप्पड़ मारने के बाद अरमान गिल्ट ट्रिप में चला जाता है। जहां एक ओर घर के कुछ सदस्य इसे गलत बताते है, तो वहीं कुछ अरमान के इस एक्शन को सही ठहराते है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आपको देखने के लिए मिलेगा कि कैसे मायरा को थप्पड़ मारने के बाद अरमान को इस बात का काफी अफसोस होता है। अरमान के इस एक्शन पर विद्या अरमान से नाराज हो जाती है, तो वहीं कावेरी अरमान के इस कदम को जायज ठहराती है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा अरमान को मनाते हुए नजर आएगी। हालांकि इस दौरान मायरा भी उसे अपने मन की बात बताने की कोशिश करती है, लेकिन अभिरा उसे ठीक तरह से समझ नहीं पाती है। वहीं दूसरी ओर कबीर की भी उसके पिता राघव दमानी के साथ बहस करता हुआ नजर आने वाला है।
स्टार प्लस के फेवरेट टीवी सीरियल में मायूसी के साथ ही सही लेकिन शांति से गणपति बाप्पा का विसर्जन होते हुए देखने के लिए मिलेगा। विसर्जन पूजा में मायरा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हुई नजर आने वाली है। हालांकि विसर्जन के बाद शो में धमाकेदार ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मायरा परिवार या प्यार किसे चुनेगी।