ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फायरफ्लाई फेस्टिवल में Abhimaan पर छाया प्यार का खुमार, अरमान और कबीर के बीच हो गई हाथापाई

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में फायरफ्लाई फेस्टिवल के दौरान अरमान और कबीर की भिड़ंत होगी। वहीं मायरा की चोरी भी सामने आने वाली है, जिसके बाद अभिरा उससे जमकर नाराज होगी।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की आगे की कहानी में दमानी परिवार और पोद्दार परिवार की दुश्मनी का असर मायरा और कबीर की दोस्ती पर होता हुआ नहीं नजर आ रहा है।

ये रिश्ता के अपकमिंग एपिसोड्स में एक बार फिर से दमानी परिवार और पोद्दार परिवार आमने-सामने आते हुए दिखायी देंगे। हालांकि इसका मायरा और कबीर की दोस्ती पर क्या असर होता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

फायरफ्लाई फेस्टिवल में अरमान-अभिरा का रोमांस

अरमान अभिरा को सरप्राइज देने के लिए फायरफ्लाई फेस्टिवल में लेकर जाएगा। यहां दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उनके बीच प्यार भरे पल देखने को मिलेंगे। दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग एक बार फिर कहानी का खास हिस्सा बनेगी।

गलतफहमी में अरमान और कबीर भिड़ेंगे

फेस्टिवल के दौरान गलतफहमी के कारण अरमान और कबीर आमने-सामने आ जाएंगे। दोनों के बीच जमकर मारपीट होगी। बाद में रोशनी होने पर जब दोनों एक-दूसरे को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। अरमान की हालत देखकर अभिरा भी परेशान हो जाएगी।

मायरा की पकड़ी गई चोरी

अरमान से पिटने के बाद कबीर तुरंत मायरा के पास पहुंचेगा। वहां पहुंचने के बाद वो मायरा को बताएंगा कि उसके पैरेंट्स भी फायरफ्लाई फेस्टिवल में शामिल है। जिसके बाद मायरा के घबराहट के चलते सिट्टी पिट्टी गुल हो जाएंगी और वो तुरंत घर निकल जाएंगी।

मायरा पर भड़केगी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में मायरा की क्लास लगने वाली है। फायरफ्लाई फेस्टिवल से लौटते समय अभिरा मायरा को वहां से निकलते हुए देख लेगी, हालांकि उस समय वो अरमान के पास लौट जाएगी। घर आते से ही अभिरा मायरा के उपर भड़क जाएगी और उससे नाराज हो जाएगी।

दोस्ती पर क्या पड़ेगा असर?

आने वाले एपिसोड में जन्माष्टमी की पूजा के चलते दमानी और पोद्दार परिवार एक बार फिर आमने-सामने होंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि परिवारों की दुश्मनी का असर मायरा और कबीर की दोस्ती पर पड़ेगा या दोनों अपने रिश्ते को पहले की तरह बनाए रखेंगे।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?