ये रिश्ता क्या कहलाता है  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

अभिरा और अरमान पर चढ़ा सालसा का खुमार, क्या Abhimaan के प्यार के चक्कर में हाथ से निकलेगी मायरा

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा-अरमान की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है। वहीं मायरा और कबीर की दोस्ती के बीच परिवार की दुश्मनी बेअसर रहेगी, जबकि अरमान-माधव के बीच तनाव बढ़ेगा।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब अनोखा मोड़ लेने वाली है।

जहां अपनी लव स्टोरी बरकरार रखने के चक्कर में अभिरा और अरमान की बेटी मायरा उनके हाथ से निकल जाएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जहां एक ओर पोद्दार और दमानी ने अपनी दुश्मनी को बरकरार रखने का फैसला लिया है, तो वहीं परिवार की दुश्मनी के बाद भी इसका कोई असर मायरा और कबीर की दोस्ती पर होते हुए नजर नहीं आ रहा है। वो दोनों ही परिवार की दुश्मनी का असर अपनी दोस्ती पर नहीं होने देंगे।

अभिरा और अरमान पहुंचे सालसा क्लास

अपने प्यार को बरकरार रखने के चक्कर में अभिरा किसी यंगस्टर की तरह बिहेव करेगी। वो अरमान को लेकर जबरदस्ती सालसा क्लास पहुंच जाएंगी। जहां कोरियोग्राफर के अभिरा के साथ फ्लर्ट करने के बाद अरमान के अंदर का खडुसमान जाग जाता है। जिसके बाद वो अभिरा के साथ शानदार सालसा परफॉर्मेंस देगा। हालांकि कोरियोग्राफर के चैलेंज में हारने के बाद अभिरा अरमान को वहां से लेकर घर निकल जाएगी।

कैफे में कबीर और मायरा की मुलाकात

वहीं दूसरी ओर किसी कैफे में कबीर और मायरा एक-दूसरे से टकरा जाएंगे। हालांकि कबीर अपने परिवार के कारण हुई गलतफहमियों के चलते मायरा से माफी मांगेगा। जिसके बाद बहुत सोच विचार के बाद मायरा कबीर को माफ कर देती है।

दमानी के चक्कर में आपस में भिड़े बाप-बेटे

अरमान के पिता यानी माधव पोद्दार एक घोटाले का खुलासा करते है, जिसमें दमानी ग्रुप का एक कर्मचारी शामिल होता है। वे उस कर्मचारी की शिकायत कर रहे होते है, तभी राघव दमानी वहां पहुंचकर माधव पोद्दार के सामने मदद का हाथ बढ़ाते है। ये बात जब अरमान को पता चलेगी तो वो इस बात का बखेड़ा बना देता है।

हालांकि इस बार अभिरा उसका साथ देती है। लेकिन दोनों बाप बेटे के बीच आयी इस दूरी को खत्म करने के लिए वो कावेरी और अरमान की मां की मदद लेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा और कावेरी की इस प्लानिंग से माधव पोद्दार और अरमान अपना झगड़ा खत्म करते है या नहीं।

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद