आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले दिन इन फिल्मों को दी मात

Yeh Prem Mol Liya Records: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन शाम 6 बजे तक 2.52 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 2026 की पांच बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

सोनाली झा

Highlights

  • आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को रिलीज हुई।

  • Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 2.52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • 'ये प्रेम मोल लिया' का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2.97 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फैमिली ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा थी। अब फिल्म की ओपनिंग के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

'ये प्रेम मोल लिया' के रिलीज के पहले दिन शाम 6 बजे तक फिल्म ने भारत में 2.52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इसने साल 2026 में रिलीज हुई पांच बॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

ये प्रेम मोल लिया की कमाई

Sacnilk के शुरुआती रनिंग आंकड़ों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' को देशभर में करीब 5,451 शोज पर ट्रैक किया गया है। इन शोज से फिल्म ने शाम 6 बजे तक भारत में 2.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2.97 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और रात के शोज के बाद पहले दिन की फाइनल कमाई में बदलाव हो सकता है।

2026 की इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे

शाम 6 बजे तक 2.52 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आयुष्मान की फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई पांच फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में 'प्रहार' शामिल है, जिसने 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, 'मैं वापस आऊंगा' ने 1.15 करोड़ रुपये, 'द केरल स्टोरी 2' ने 75 लाख रुपये, 'कृष्णावतारम पार्ट 1' ने 42 लाख रुपये और 'हनुमान अंश' ने 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।

क्या है फिल्म की कहानी

'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी प्रेम यानी आयुष्मान खुराना और पूर्वा यानी शरवरी वाघ के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रेम एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन है, जिसे पत्रकार पूर्वा से प्यार हो जाता है। पूर्वा अपने परिवार की इकलौती जिम्मेदार सदस्य है। उसके घर में दादी, नानी, बुआ और भतीजी समेत कई महिलाएं रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वह शादी करके अपना घर छोड़ना नहीं चाहती।

ऐसे में प्रेम एक अनोखा फैसला लेता है और शादी के बाद अपने परिवार के साथ पूर्वा के घर रहने पहुंच जाता है। इसके बाद दो परिवारों के बीच शुरू होती है प्यार, नोकझोंक और नई परंपराओं की दिलचस्प कहानी। फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा