आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म ने रिलीज से पहले छापे 1 करोड़, एडवांस बुकिंग में दिखा दम

Ayushmann Khurrana Film Yeh Prem Mol Liya: सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत हुई है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ने रिलीज से पहले 1.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • फिल्म की एडवांस बुकिंग में ओपनिंग वीकेंड के लिए 37,750 टिकट बिक चुके हैं।

  • फिल्म में आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ, अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक नजर आएंगे।

Yeh Prem Mol Liya Advance Booking: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की नई जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आएगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की प्री-सेल्स 24 नवंबर की देर रात से शुरू हुई थी। इसके बाद से ही टिकटों की बिक्री में तेजी देखने को मिली। 'ये प्रेम मोल लिया' के ओपनिंग वीकेंड के लिए अब तक 37,750 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, इसे देशभर में 4,810 शोज मिले हैं। इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों की गिनती किए 1.03 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 37.18 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा कमाई

आयुष्मान खुराना की फिल्म के स्टेटवाइज एडवांस बुकिंग आंकड़ों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दोनों क्षेत्रों में ओपनिंग वीकेंड के लिए 20 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में फिल्म ने 14.50 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके अलावा गुजरात और तमिलनाडु में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग से 7 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है। पंजाब में भी टिकटों की बिक्री से 5 लाख रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ

2 घंटे 53 मिनट की है फिल्म

'ये प्रेम मोल लिया' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 53 मिनट है। इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि यश राज फिल्म्स इसे सिनेमाघरों में डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के अलावा फिल्म में सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, श्रुति सेठ और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी प्यार, परिवार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना को शरवरी वाघ से प्यार हो जाता है और शरवरी भी उनसे मोहब्बत करने लगती हैं। हालांकि, वह शादी करने से इनकार कर देती हैं। दरअसल, शरवरी के परिवार में सिर्फ महिलाएं हैं और वह शादी के बाद अपना घर छोड़कर नहीं जाना चाहतीं। ऐसे में आयुष्मान अपने परिवार को मनाने की कोशिश करते हैं। वह शरवरी से शादी करने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ उनके घर रहने पहुंच जाते हैं।

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट