रुहानिका धवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बैकलेस ब्लाउज में छाईं 'ये है मोहब्बतें' की छोटी 'रूही', ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए फिदा, तस्वीरें वायरल

Yeh Hai Mohabbatein Ruhi Look: ‘ये है मोहब्बतें’ की रूही यानी रुहानिका धवन का साड़ी में नया लुक वायरल हो रहा है। बैकलेस ब्लाउज और रॉयल स्टाइल में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

स्नेहा मौर्या

Ruhaanika Dhawan Saree Look: टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘रूही’ के किरदार से पहचान बनाने वाली रुहानिका धवन अब बड़ी हो चुकी हैं और अपने फैशन सेंस से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी में अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

रुहानिका ने इन तस्वीरों को “नजाकत और विरासत” कैप्शन दिया, जो उनके पूरे लुक को बखूबी बयां करता है। उनका यह अंदाज पारंपरिक भारतीय खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है।

रुहानिका धवन का दिखा रॉयल लुक

‘ये है मोहब्बतें’ की रुहानिका धवन का यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो सादगी में एलिगेंस ढूंढते हैं। उन्होंने मरून और गोल्ड टोन की साड़ी पहनी, जिसमें गोल्डन लाइनिंग पैटर्न इसे बेहद रिच और क्लासी बना रहा है। साड़ी का फैब्रिक फ्लोई और हल्का है, जिसे उन्होंने ढीले और नैचुरल अंदाज में ड्रेप किया। पल्लू को ओपन रखकर कंधे पर गिराया गया, जिससे पूरे लुक में एफर्टलेस ग्रेस नजर आता है।

बैकलेस ब्लाउज बना हाईलाइट

इस पूरे आउटफिट की जान उनका बैकलेस ब्लाउज है। टाई-अप स्टाइल में बना यह ब्लाउज पीछे से डोरी के जरिए बंधा हुआ है, जो इसे स्टाइलिश और बोल्ड लुक देता है। बनारसी फैब्रिक पर बनी गोल्डन जरी फ्लोरल डिटेलिंग इसे ट्रेडिशनल टच देती है। यही वजह है कि यह ब्लाउज मॉडर्न और एथनिक दोनों वाइब्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाता है।

जूलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

रुहानिका ने अपने लुक को स्टेटमेंट जूलरी के साथ कंप्लीट किया। झुमकों के साथ पर्ल चेन, बाजूबंद, लेयर्ड नेकलेस और गोल्डन कंगन ने उनके आउटफिट को और भी रिच बना दिया। मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट ब्राउन-गोल्ड आईशैडो, शार्प आईज और न्यूड पीची लिप्स के साथ लुक को सटल रखा। वहीं बालों को पीछे की ओर सेट कर उन्होंने अपने एक्सेसरीज़ और ब्लाउज डिजाइन को खास तौर पर हाईलाइट किया।

अगर आप भी रुहानिका जैसा लुक चाहती हैं, तो सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ी चुनें, जिसमें गोल्डन वर्क हो। बैकलेस या डिजाइनर ब्लाउज से लुक को मॉडर्न टच दें। जूलरी में ओवरडू करने से बचें और मरून-गोल्ड जैसे क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन को अपनाएं। सही स्टाइलिंग के साथ आप भी इस तरह का रॉयल और स्टाइलिश लुक आसानी से कैरी कर सकती हैं। फिलहाल टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा