Sky Force To 120 Bahadur Biopic Of 2025 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Year Ender 2025 : 'छावा' से '120 बहादुर' तक, सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों का इस साल रहा बोलबाला

Year Ender: इस साल 'छावा', 'इमरजेंसी', 'स्काई फोर्स', '120 बहादुर' और 'फुले' जैसी फिल्में सच्ची घटनाओं पर बनीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों को मनोरंजन के साथ इतिहास भी दिखाया।

अनिल सिंह

Sky Force To 120 Bahadur Biopic Of 2025: साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा, जहाँ बॉलीवुड ने व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ सच्चाई की ताकत को भी बड़े पर्दे पर उतारा। इस साल कई फिल्में सच्ची घटनाओं, ऐतिहासिक व्यक्तियों और राष्ट्रीय नायकों की जीवन गाथाओं पर बनीं, जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड तोड़े।

पेश हैं साल 2025 की वो पाँच सबसे महत्वपूर्ण फिल्में, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं:

1. छावा: मराठा वीर का साहस

मराठा साम्राज्य की साहस और वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म 'छावा' (14 फरवरी) ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शिवाजी सावंत के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई। रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना के दमदार एक्टिंग के साथ, फिल्म ने मुगलों से संभाजी महाराज के संघर्ष और वीरता को भव्य युद्ध दृश्यों के साथ दिखाया।

2. इमरजेंसी: इतिहास का काला दौर

साल की शुरुआत 'इमरजेंसी' (17 जनवरी) से हुई। कंगना रनौत के निर्देशन में बनी यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और 1975-77 के आपातकाल पर आधारित थी। कंगना ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई और राजनीतिक ड्रामा के रूप में विवादों में रहने के बावजूद, इतिहास के उस काले दौर को दिखाने के लिए इसकी काफी सराहना हुई।

3. 120 बहादुर: रेजांग ला के शहीदों को सलाम

सच्ची घटना पर बनी फिल्मों की लिस्ट में फरहान अख्तर की '120 बहादुर' (21 नवंबर) सफल रही। फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में अद्वितीय बहादुरी दिखाते हुए शहीद हो गए थे। यह फिल्म राष्ट्र नायकों की वीरता को सलाम करने के लिए सराही गई।

4. स्काई फोर्स: वायुसेना की वीरता

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर 'स्काई फोर्स' (24 जनवरी) 1965 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना के सरगोधा एयरबेस पर पहले हवाई हमले की सच्ची घटना पर आधारित थी। सारा अली खान और निमरत कौर के साथ, फिल्म ने वायुसेना के बहादुरों की वीरता को बखूबी पर्दे पर उतारा और दर्शकों की खूब सराहना मिली।

5. फुले: सामाजिक क्रांति के नायक

19वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित 'फुले' (25 अप्रैल) में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में जाति भेदभाव, महिलाओं की शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह के लिए उनके संघर्ष को दिखाया गया, जिसमें 1848 में भारत का पहला बालिका विद्यालय खोलने की कहानी भी शामिल थी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज