ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: अभिरा की गिरफ्तारी से मचा बवाल, अरमान के सामने आया बड़ा सच

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अभिरा से अरमान अंशमुन के मौत के बारे में सवाल करेगा और गुस्से में अभिरा पूरी सच्चाई बता देगी। जिसे सुन वह शॉक्ड रह जाएगा।

स्नेहा मौर्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर बार दर्शकों को चौंकाने वाला ट्विस्ट पेश करता रहता है। कहानी जैसे ही धीमी पड़ती है, मेकर्स इसमें मौत या बड़े ड्रामे का तड़का लगाकर टीआरपी को बढ़ा देते हैं। आने वाले एपिसोड्स में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जहां अभिरा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिर जाएगी।

पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अंशुमन की मौत के बाद अभिरा पूरी तरह टूट जाती है। परिवार शोक मना ही रहा होता है कि तभी पुलिस घर आकर अभिरा को गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस के इस कदम से हर कोई हैरान हो जाता है, लेकिन वे किसी की भी सुनने को तैयार नहीं होते। इसी के साथ शो में एक नया हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो जाता है।

बेटी को लेकर परेशान होगी अभिरा

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि जेल में अभिरा अपनी बेटी से मिलने की जिद करती नजर आएगी। वह रो-रोकर अपना हाल बुरा कर लेती है और साफ कहती है कि चाहे कुछ भी हो, वह अपनी बेटी से जुदा नहीं रह सकती। दूसरी तरफ, अरमान मायरा को संभालने की कोशिश करता है और यह सच्चाई छुपा लेता है कि उसकी मां जेल में है।

उधर, विद्या का गुस्सा गीतांजलि पर फूट पड़ता है। वह परिवार के सामने गीतांजलि को खूब ताने सुनाती है। लेकिन गीतांजलि भी पीछे हटने वाली नहीं है और सबके सामने यह कहती है कि वह अरमान की पत्नी है और इस सच को कोई नहीं बदल सकता। कावेरी भी गीतांजलि का साथ देती है और अरमान को ही गलत ठहराती है। विद्या इस पर और भड़क जाती है, जबकि गीतांजलि अंदर ही अंदर खुश हो जाती है।

अभिरा से मिलने जेल जाएगा अरमान

इन सबके बाद अरमान जेल में अभिरा से मिलने जाएगा। अरमान जब सच जानने की कोशिश करता है तो पहले अभिरा चुप रहती है, लेकिन बाद में वह बताती है कि अंशुमन ने शादी से मना कर दिया था। उसे एहसास हो गया था कि अभिरा अब भी अरमान से प्यार करती है, इसलिए उसने खुद अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

ये सच सुनकर अरमान टूट जाएगा और कसम खाएगा कि वह हर हाल में अभिरा को बचाएगा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि इसी बीच अरमान खुद एक बड़े हादसे का शिकार हो जाएगा और उसकी जान पर बन आएगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान