टॉक्सिक की रिलीज डेट (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Toxic Release Update: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फिर टली, 4 जून को नहीं आएगी फिल्म, ग्लोबल प्लानिंग बनी वजह

Toxic Release Date: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज एक बार फिर टाल दी गई है। 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म अब नई तारीख पर आएगी। मेकर्स ने बेहतर अंतरराष्ट्रीय रिलीज रणनीति के लिए यह फैसला लिया।

सोनाली झा

Toxic Release Date Postponed: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म, जो पहले 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब पोस्टपोन कर दी गई है। मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट जल्द घोषित करने की बात कही है।

दरअसल, यह दूसरी बार है जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाना था, जहां इसका संभावित क्लैश रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था। हालांकि, उस समय मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव खासतौर पर ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 जून कर दी थी।

यश ने दी जानकारी

अब एक बार फिर रिलीज टलने के पीछे का कारण खुद मेकर्स और यश ने स्पष्ट किया है। प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने संयुक्त बयान में बताया कि यह फैसला सिनेमाकॉन में फिल्म के प्रदर्शन के बाद लिया गया। वहां फिल्म को ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद टीम ने इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बनाई।

टॉक्सिक की शूटिंग

इस पर यश ने भी अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास सिनेमाई अनुभव है, जिसे दुनिया भर में सही तरीके से पेश करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल टीम ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप्स को फाइनल करने में जुटी है।

टॉक्सिक के स्टार कास्ट

फिल्म की खास बात यह है कि इसे गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे सितारे नजर आएंगे। फिलहाल, फैंस को फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार है। हालांकि, मेकर्स का मानना है कि यह देरी फिल्म को और बड़े पैमाने पर पेश करने में मदद करेगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी