यश और तारा सुतारिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टॉक्सिक की दूसरे दिन भी धुआंधार कमाई, 7 बजे तक 115 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, वीकेंड पर मचेगा और बड़ा धमाका

Toxic Day 2 Collection: यश की टॉक्सिक ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। शाम 7 बजे तक फिल्म ने भारत में 14.31 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 115.41 करोड़ रुपये हो गया।

सोनाली झा

Toxic Box Office Collection: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म को क्रिटिक्स से भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर खास नजर नहीं आ रहा। ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। शाम 7 बजे तक ‘टॉक्सिक’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 115 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 120.75 करोड़ रुपये रहा। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद कन्नड़ से 23.30 करोड़, तेलुगु से 16 करोड़, तमिल से 5.50 करोड़ और मलयालम वर्जन से 1.30 करोड़ रुपये मिले। ओवरसीज से करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये रहा।

दूसरे दिन शाम 7 बजे तक कितनी कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के दूसरे दिन शाम 7 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 14.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 23.10 फीसदी दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 115.41 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, दूसरे दिन का कारोबार पहले दिन की तुलना में कम रहने की उम्मीद है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और स्पॉट बुकिंग को देखते हुए इसके कलेक्शन में आगे तेजी आ सकती है।

दूसरे दिन 52-54 करोड़ तक पहुंच सकता है कलेक्शन

ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 52-54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। हिंदी वर्जन से 25-26 करोड़, कन्नड़ से करीब 13 करोड़ और तेलुगु से लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। वहीं तमिल से करीब 3.5 करोड़ और मलयालम से 75 लाख रुपये आने का अनुमान है। अगर फिल्म दूसरे दिन 52-54 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है, तो यह ‘धुरंधर 2’ के 81 करोड़ रुपये के बाद 2026 में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन