टॉक्सिक एडवांस बुकिंग  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर छाया टॉक्सिक का जलवा, सिर्फ 8 घंटे में बिक गए 90,000 से ज्यादा टिकट

Toxic Advance Booking: यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। महज 8-9 घंटे में 91 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए और फिल्म ने करोड़ों रुपये की प्री-सेल्स कर ली।

अपूर्वा नायक

Yash Toxic Advance Booking Collection: रॉकी भाई यानी सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्डब्रेकिंग परफॉर्मेंस देने वाली है। इस बात का अंदाजा ऐसे ही लगाया जा सकता है, क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल कर दिया है।

आज जैसे ही टॉक्सिक फिल्म की ए़डवांस बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही धडल्ले से फिल्म की टिकट्स बिक गई। एडवांस बुकिंग का सीधा असर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

8 घंटे में 91,000 से ज्यादा टिकट बुक

आज यानी शुक्रवार को 8 बजे से ही टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शाम 5 बजे तक ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। सिर्फ 8-9 घंटे में ही टॉक्सिक की 91,000 से ज्यादा टिकट बिकने की बात सामने आयी है और इसके अलावा ये भी जानकारी हासिल हुई है कि अभी तक फिल्म को 5360 शोज मिल गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग से लगभग 4.36 करोड़ की बंपर कमाई हो चुकी है। साथ ही ब्लॉक सीट के साथ ही ये आंकड़ा 9.47 करोड़ हो चुका है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

ओपनिंग डे पर हो सकती है 50 करोड़ की कमाई

फिल्म क्रिटिक्स के अनुसार, यश की ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई कर सकती है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर आशंका जतायी जा रही है कि टॉक्सिक फिल्म ओपनिंग डे पर लगभग 40-50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अगर ये भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो ये इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक हो सकती है।

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज पहले मार्च में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते इसे टाल दिया गया। इसके बाद जुलाई में रिलीज की चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने 26 अगस्त की तारीख तय की है।

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत